Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

कृषि विभाग के 11 अधिकारी सस्पेंड, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई

REPORT TIMES : राजस्थान का कृषि विभाग पिछले कुछ समय से नकली खाद के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रहा है. जिसके चलते आज यानी शुक्रवार को कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है. कृषि विभाग ने गंभीर लापरवाही और खाद व बीज कंपनियों से मिलीभगत के आरोप में दो अलग-अलग आदेश जारी कर 11 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जिसके बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है.

8 अधिकारियों पर फैक्ट्री मालिक से मिलीभगत का है आरोप

कृषि मंत्री ने खुद अधिकारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं. इनमें से 8 अधिकारियों पर फैक्ट्री मालिक से मिलीभगत करके घटिया खाद बनाने का आरोप था. जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. इसके बाद अवैध भंडारण का निरीक्षण करने समय पर न पहुंचने वाले अधिकारियों को भी कृषि मंत्री के गुस्से का सामना करना पड़ा. उन्हें भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

जारी हुए नोटिस यहां देखें

ये अधिकारी हुए स्पसेंड

स्पसेंड हुए अधिकारियों के नाम बंशीधर जाट, सहायक निदेशक ज्वाला प्रताप सिंह, गोविंद सिंह, मुकेश चौधरी ,कृषि अधिकारी राजवीर ओला, सौरभ गर्ग, मुकेश माली और कैलाश चंद्र  के नाम शामिल है. इन अधिकारियों पर घटिया खाद बीज के निर्माण और किसानों को सप्लाई में शामिल थे. इनके अलावा निरीक्षण के लिए समय पर नहीं पहुंचने वाले सहायक निदेशक लोकेंद्र सिंह, कृषि अधिकारी सुनील बरडिया और कृषि अधिकारी प्रेम सिंह  पर भी निलंबन की गाज गिरी है. जारी आदेश में बताया गया है कि ये सभी निलम्बित अधिकारी जयपुर स्थित कृषि मुख्यालय में रिपोर्ट करेंगे. साथ ही इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाता रहेगा.

Related posts

राजस्थान में चुनावों से पहले बदलती है हवा, यात्रा पॉलिटिक्स से तय होगा सत्ता की कुर्सी का रास्ता!

Report Times

हवन की पूर्णाहुति के साथ छह दिवसीय वार्षिक समारोह का समापन : महालक्ष्मी मंदिर स्थापना वार्षिक महोत्सव के तहत हुए विविध आयोजन

Report Times

बिखरी लाशें, कटे अंग और खून से सनी जमीन… खड़ी बस से भिड़ा ट्रॉला, 11 की मौत

Report Times

Leave a Comment