Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशल

मेडिकल-हेल्थ विभाग में निकली वेकेंसी में बढ़ाए पद: नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के अब 20 हजार 546 पदों पर होगी सीधी भर्ती

REPORT TIMES

राजस्थान सरकार ने मेडिकल हेल्थ विभाग में नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए निकाली भर्ती के पदों की संख्या में इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब सरकार 20 हजार 546 पदों पर सीधी भर्ती करेगी। इससे पहले विभाग ने 17 हजार 160 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए है। मेडिकल हैल्थ डिपार्टमेंट की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि विभाग में अब नर्सिंग और पैरामेडिकल संवर्ग के 20 हजार 546 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। विभाग ने 3 हजार 386 पदों की बढ़ोत्तरी करते हुए इसकी वित्त विभाग से स्वीकृति ले ली है। इसमें अब नर्सिंग ऑफिसर के 8 हजार 750, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 4 हजार 847, फार्मासिस्ट के 3 हजार 67, लैबटेक्निशियन के 2 हजार 190, सहायक रेडियोग्राफर के 1 हजार 178, नेत्र सहायक के 117, डेन्टल टेक्निशियन के 151 और ईसीजी टेक्निशियन के 246 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इनमें से कई पदों पर भर्ती के लिए आखिरी तारीख जून में निकल चुकी है। वर्तमान में ईसीजी टैक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे है, जिसकी आखिरी तारीख 21 जुलाई है। इसी तरह नेत्र सहायक और डेंटल टेक्निशियन पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई है। नर्सिंग ऑफिसर के लिए निकाली गई भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख 11 जून थी।

Related posts

2 बच्चियों को बना चुका शिकार, तीसरे पर टारगेट… इंटरनेट पर खोजता पुलिस से बचने का तरीका; सीरियल रेपिस्ट की खौफनाक स्टोरी

Report Times

गोपाल शर्मा की जीत का चिड़ावा में मना जश्न

Report Times

विद्या बालन ने अपना AI वीडियो शेयर कर फैंस को किया सावधान

Report Times

Leave a Comment