Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

डेढ़ करोड़ के 2 लग्‍जरी फ्लैट, 15 बीघा जमीन और फार्म हाउस; फ‍िर भी क‍िराए के मकान में रहता है ईओ

REPORT TIMES : करोड़ों की बेनामी संपत्‍ती बनाने के बाद भी नगरपाल‍िका प्रागपुरा-पावटा के अध‍िशासी अध‍िकारी (EO) पावटा में क‍िराए के मकान में रहता है. वहां भी एसीबी की टीम पहुंची. एसीबी ने क‍िराए के मकान में छानबीन करके दस्‍तावेज इकट्ठा क‍िए.  एसीबी की छापेमारी अब भी जारी है, और आने वाले समय में कई और खुलासे हो सकते हैं.

ईओ से एसीबी कर रही पूछताछ 

एसीबी के डीएसपी रविन्द्र सिंह शेखावत ने कहा क‍ि आय से अधिक संपत्ति का परिवाद दर्ज हुआ था, जिसकी अनुपालना में पावटा स्थित किराए के मकान में टीम पहुंची है. आरोपी ईओ फतेह सिंह मीणा से पूछताछ जारी है. मीणा वर्तमान में प्रागपुरा-पावटा नगर पालिका में ईओ पद पर हैं, और विराटनगर नगरपालिका का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं.

विवादों से रहा पुराना नाता

फतेह सिंह मीणा पूर्व में दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे. बाद में राजस्थान में ईओ बने. वह कोटपूतली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर सहित कई नगर पालिकाओं में कार्यरत रहे. जैसलमेर में पेट्रोल पंप नक्शे के एवज में 20 लाख रुपए मांगने की शिकायत पर मुख्य सचिव ने एपीओ किया था. कोटपूतली में कोरोना काल के दौरान युवक पर लाठीचार्ज करने पर भी बवाल हुआ था, जिसको ले कर जमकर विवाद हुआ था. कोटपुतली में सड़क चौड़ीकरण और शाहपुरा में स्टेट ग्रांट के पट्टों को लेकर विवादों में घिरे रहे. ये मामले अभी भी हाईकोर्ट में लंबित है.

आय से 273% अध‍िक संपत्‍ति‍ का मामला 

ईओ फतेह स‍िंह मीणा के पास आय से 273% अध‍िक संपत्‍ति‍ का मामला सामने आया. एसीबी ने ऑपरेशन एमएम (मनी मीट‍िंग) चलाकर आधा दर्जन ठ‍िकानों पर छापेमारी की. फतेह स‍िंह पर आरोप है क‍ि उन्होंने पद का दुरुपयोग करके 1 करोड़ 30 लाख रुपए के दो लग्‍जरी फ्लैट खरीदे, नीमकाथाना में 1.05 हेक्‍टेयर खेती की जमीन और अलवर के रघुनाथसर में करीब 15 बीघा जमीन खरीदा. जयपुर में फार्म हाउस डेवेलप करके 80 लाख रुपये की बेनामी संपत्‍ति‍ में न‍िवेश करने के आरोप है.

इन ठिकानों पर सर्च जारी 

  1. फलैट नम्बर ई-503, 504 त्रिमूर्ति एरेना, जगतपुरा, जयपुआधार.
  2. संदिग्ध अधिकारी का निवास स्थान पता सरिस्का पैलेस के पास, भृतहरी तिराया, ग्राम इण्डोक, थानागाजी, अलवर.
  3. संदिग्ध अधिकारी का फार्म हाउस खसरा नम्बर 95, 97, 98, 100, 103 ग्राम गढ बसई, थानागाजी, अलवर.
  4. संदिग्ध अधिकारी के नजदीकी व्यक्ति प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र बाबुलाल वर्मा का निवास स्थान पता 4-बी 14, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोटपूतली.
  5. संदिग्ध अधिकारी के नजदीकी व्यक्ति कैलाश गुर्जर पुत्र रदारमल का निवास स्थान वार्ड नम्बर 3. हनुमान बगीची के पास, अजीतगढ रोड, शाहपुरा, जयपुर.
  6. संदिग्ध अधिकारी का किराये का मकान पता अमृत पब्लिक स्कूल के पास, डॉ. अजय दायमा के मकान के पिछे, त्रिवेणी सिटी पावटा.
  7. संदिग्ध अधिकारी का कार्यालय कक्ष अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका पावटा-प्रागपुरा.

Related posts

10 जनवरी तक इस रूट की ट्रेनें कई कैंसिल, स्टेशन जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट

Report Times

झालावाड़ स्कूल हादसा: सरकार ने 10 दिन पहले ही चेताया था, फिर भी लापरवाह क्यों रहा प्रशासन?

Report Times

राशन वितरण में गड़बड़ी करने पर भाजपा विधायक की बेटी का राशन डीलर लाइसेंस निलंबित

Report Times

Leave a Comment