Report Times
latestOtherउदयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राशन वितरण में गड़बड़ी करने पर भाजपा विधायक की बेटी का राशन डीलर लाइसेंस निलंबित

REPORT TIMES

उदयपुर जिले के सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा की बेटी का राशन डीलर लाइसेंस जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की शिकायत के बाद निलंबित कर दिया। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। जिसके बाद जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने इसकी जांच कराई और प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी की शिकायत सही पाई गई। फिलहाल रसद विभाग मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा की बेटी प्रीती मीणा सेमारी ब्लॉक के लालपुरिया सेंटर की राशन डीलर है। उस पर ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा को शिकायत की थी। जिसमें ग्रामीणों ने बताया था कि वे लालपुरिया सेंटर से राशन नहीं लेना चाहते। क्योंकि वे राशन देने वाली पोश मशीन में गड़बड़ी करती है।

ग्रामीणों ने कोरोना काल में आए अतिरिक्त गेहूं का वितरण भी नहीं किया। चार महीने पहले जनसुनवाई में भी जिला कलेक्टर उस समय शिकायत की थी तब वह सेमारी में 14 जुलाई 2022 को जनसुनवाई करने पहुंचे थे। तब जिला कलेक्टर ने इन्हें लालपुरिया की जगह सेमारी लेम्पस से राशन देने की बात कही थी। तब सेमारी सेंटर ने सितम्बर और अक्टूबर माह में गेहूं दिया लेकिन नवंबर महीने में वापस लालपुरिया सेंटर से ही राशन लेने की बात कहते हुए ग्रामीणों ने उन्हें लौटा दिया

मालूम हो कि ऐसे में ग्रामीण दोबारा दो दिन पहले कलेक्टर को मिले। जिसमें लालपुरिया सेंटर से गेहूं नहीं लेने और विधायक पुत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में जिला रसद अधिकारी बिजल सुराणा का कहना है कि 164 ग्रामीणों को राशन नहीं मिला। प्रारंभिक जांच के आधार पर लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। आगे जांच के बाद जिला कलक्टर को रिपोर्ट दी जाएगी।

Related posts

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए रवि शास्त्री, राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी के लिए कह दी बड़ी बात

Report Times

दहेज के लिए पत्नी को निकाला, 4 बच्चों की जिम्मेदारी पत्नी पर

Report Times

हमास या महमूद अब्बास, फिलिस्तीन में असली सरकार कौन? कैसे बनते हैं प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति?

Report Times

Leave a Comment