Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने छोड़ा, निर्मल चौधरी अब भी हिरासत में, पायलट बोले- ‘हम पुरजोर विरोध करेंगे’

REPORT TIMES ; राजस्थान की संगरिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया और राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को शनिवार सुबह गांधीनगर थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया. यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब दोनों नेता एग्जाम देने के लिए राजस्थान यूनिवर्सिटी में मौजूद थे. बताया गया कि बिना वर्दी में आए पुलिसकर्मियों ने यूनिवर्सिटी कैंपस से ही दोनों को हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई का एक वीडियो भी दोनों नेताओं के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमें निर्मल चौधरी और अभिमन्यु पूनिया को पुलिसकर्मी धक्के मारकर गाड़ी में बैठाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि बाद में पुलिस ने अभिमन्यु पूनिया को छोड़ दिया.

‘हम लड़ना बंद नहीं करेंगे’

हिरासत में लिए जाने के बाद अभिमन्यु पूनिया के एक्स हैंडल से लिखा गया, ‘राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर से मुझे और भाई निर्मल चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कायरता का परिचय दिया है. क्या अब भाजपा के इस क्रूर शासन में आम आदमी की आवाज उठाना अपराध हो गया है? हम इस कायरतापूर्ण हरकत से अन्याय के खिलाफ लड़ना बन्द नहीं करेंगे.’

‘पुलिस का एक्शन गुंडागर्दी जैसा’

वहीं, निर्मल चौधरी ने एक्स हैंडल से लिखा गया, ‘आज मुझे और संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया को परीक्षा देते समय परीक्षा केंद्र के अंदर से जिस तरह गिरफ्तार किया, यह पुलिस प्रशासन की गुंडागर्दी को दर्शाता है. आमजन के लिए यह घातक संकेत हैं. पुलिस बिना वर्दी आकर चलती परीक्षा में अवरोध उत्पन्न कर रही है. आख़िर यह पुलिस की नौकरी में गुंडों का रूप तो नहीं?’

गांधीनगर थाने कूच का ऐलान

एक्स से दोनों नेताओं की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उनके समर्थकों ने गांधीनगर थाने की तरफ कूच का ऐलान कर दिया है. पूर्व विधायक अनिल चोपड़ा ने भी एक्स पर लिखा है, ‘पुलिस ने बदले की कार्रवाई की है. राजस्थान यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने गए निर्मल चौधरी को गिरफ्तार करना गलत है. सभी साथी गांधी नगर थाने पहुंचें.

Related posts

ऋण राशि पर दिया जाएगा ब्याज का अनुदान

Report Times

देश में 15-18 साल के पांच करोड़ युवाओं को लगी वैक्सीन की पहली डोज

Report Times

पहले मीठी बातें…घर बुलाया, गंदा वीडियो बनाया; कैसे 70 साल का व्यापारी हनीट्रैप गैंग का हुआ शिकार?

Report Times

Leave a Comment