Report Times
latestOtherकरियरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

लोहिया स्कूल में प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, 160 विद्यार्थियों को 5 लाख से अधिक के पुरस्कार

REPORT TIMES : चिड़ावा। लोहिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शैक्षणिक व प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। संस्था निदेशक रामसिंह नेहरा और जगपाल सिंह यादव ने बताया कि समारोह में कक्षा 10 व 12 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हिमांशु, प्रियांशी, इशू, हर्षिता, भाविका एवं नीतू को लैपटॉप, निशा, नीलेक्स, नितेश व साक्षी को कंप्यूटर, जबकि प्रीति, शीतल, अजय, कोमल, मीनू, नैतिक, दीपांशु कटारिया एवं पलक को स्मार्ट वॉच प्रदान की गई।  कुल 160 विद्यार्थियों को लगभग 5 लाख रुपए मूल्य के पुरस्कार वितरित किए गए। आईआईटी में चयनित पांच जेईई एडवांस अभ्यर्थियों को भी विशिष्ट पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया। भूगोल विषय में उत्कृष्ट परिणाम के लिए शिक्षक हवा सिंह यादव को ₹11,000 का नकद पुरस्कार मिला, जिनके 16 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। फाउंडेशन टीम के प्रदीप सोनी, रवि पारीक, श्याम सुंदर मिश्रा, सपना शर्मा, संदीप सैनी, कुलदीप कनोडिया व रवि चोटिया को भी आईआईटी में शानदार परिणाम के लिए विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किए गए।
इसके अलावा विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक दिलवाने वाले 52  शिक्षकों को विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्य अतिथि विधायक श्रवण कुमार थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शकुंतला यादव ने की। विशिष्ट अतिथियों में बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव, ओमप्रकाश शर्मा, समाजसेवी शीशराम हवाई तथा बीकानेर से शिक्षा विभाग से  संयुक्त निदेशक जगबीर सिंह यादव, अभय सिंह बड़ेसरा, प्रदीप नेहरा, ममता नेहरा, प्रिन्सिपल प्रमोदिनी दुबे प्रधानाचार्य प्रमिला झाझड़ियां मौजूद रहे।
समारोह में राधेश्याम शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, जय सिंह, बाबूलाल, संजय शर्मा, विजय कुमार, विशंभर लाल, मुकेश, राजेंद्र, मुरारीलाल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य नागरिक एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान पन्ना धाय पर आधारित नाटक ने दर्शकों को भावुक किया, तो एकलव्य की गुरुभक्ति ने गुरु का महत्व सिखाया, वहीं राजस्थानी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया।

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को चेतावनी दी कि वे आत्मसमर्पण कर दें नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है और दो वर्ष में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा. शाह नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में एक मुठभेड़ के दौरान 29 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं. शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, पिछले 10 वर्षों के दौरान नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त किया। मोदी जी ने इस देश से नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर ला दिया. उन्होंने कहा, पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में नक्सलियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री और विजय शर्मा के गृह मंत्री बननेके बाद पिछले चार माह में सुरक्षाबलों ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को मार गिराया. इसके साथ ही 123 नकस्लियों को गिरफ्तार किया गया और 250 ने आत्मसमर्पण कर दिया. देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया अमित शाह ने कहा, मोदी जी ने देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया चाहे वह आंध्रप्रदेश हो, तेलंगाना हो, बिहार बिहार हो, झारखंड हो या मध्य प्रदेश हो. मैं कहकर जाता हूं कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए और दो साल दे दीजिए. छत्तीसगढ़ से हम नक्सलवाद को उखाड़ फेंकेंगे. गृह मंत्री ने कहा, जब तक नक्सलवाद है तब तक आदिवासी भाई बहनों के लिए बिजली, स्कूल, राशन की दुकान देने में परेशानी हो रही है. जो भी नक्सली बचे हैं उनको कहता हूं कि सरेंडर हो जाओ, आपको फिर से प्रतिस्थापित करेंगे नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है. नक्सलवाद को हम समाप्त कर देंगे. नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं शाह ने सभा में मौजूद जनता से अनुरोध किया कि वे नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं. उन्होंने कहा, मैं आदिवासी भाइयों और बहनों से कह रहा हूं कि जब तक नक्सलवाद है आदिवासी क्षेत्र में शांति नहीं हो सकती, रोड नहीं बन सकता, बिजली नहीं पहुंच सकती, गैस कनेक्शन नहीं आ सकता, शिक्षा नहीं पहुंच सकती, नौकरी नहीं पहुंच सकती और इलाज नहीं पहुंच सकता है. शाह ने कहा कि आप सभी लोग उनको समझाइए सरेंडर कर जाएं, ना करें तो आप चिंता मत करना, हम दो ही साल में छत्तीसगढ़ की भूमि से नक्सलवाद को उखाड़ कर फेंक देंगे और यहां विकास की गंगा प्रवाहित करेंगे. Read Also : अमित शाह ने कटिहार से भरी हुंकार, कांग्रेस और राजद पर बोला हमला, जानिए लालू-तेजस्वी के लिए क्या कहा.. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2037 में विकसित भारत की कल्पना रखी है. विकसित भारत का सबसे बड़ा फायदा आदिवासी, दलित, किसान, युवा, गरीब और महिलाओं को होने वाला है। विकसित भारत की कल्पना आप सभी के कल्याण के लिए है. शाह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है लेकिन हम (भाजपा) कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का है.

Report Times

सुप्रीम कोर्ट का फैसला JJM घोटाले में मंत्री को क्यों नहीं बनाया आरोपी? ठेकेदार को मिली जमानत!

Report Times

अरड़ावता के सरकारी स्कूल में भामाशाहों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

Report Times

Leave a Comment