Report Times
latestOtherआक्रोशकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्ममेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशल

सांवलिया सेठ में श्रद्धालुओं पर बरसी लाठियां, सुरक्षाकर्मियों की पिटाई के बाद भक्त का हाथ टूटा

REPORT TIMES ; मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ के मन्दिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं से मारपीट करने सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो निजी सुरक्षाकर्मियों द्वारा भक्तों पर लठ बरसाने का है और दूसरा वायरल वीडियो पुलिस द्वारा एक श्रद्धालु को डंडा मारने का है. इसके चलते श्रद्धालु का हाथ भी टूट गया. हालांकि यह वायरल वीडियो 2 दिन पुराने बताए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी हैं. वहीं, इन वायरल वीडियो के बाद मन्दिर मण्डल प्रशासन ने इस मामले में जांच शुरू कर दी हैं.

हल्की धक्का-मुक्की के बाद बरसी लाठियां

दरअसल, श्रीसांवलियाजी मन्दिर में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु मन्दिर दर्शन करने को आ रहे हैं. अमावस्या पर भीड़ ज्यादा होने से लंबी-लंबी कतारें लग गई. इस बीच हल्की धक्का-मुक्की हो गई तो वहां तैनात एक निजी कम्पनी के सुरक्षाकर्मी आपा खो बैठे और श्रद्धालुओं पर लाठियां लेकर टूट पड़े. इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इसी दौरान पुलिस अधिकारी ने श्रद्धालु को डंडा मारा तो वह नीचे बैठ गया और हाथ टूट जाने की शिकायत की.

लचर व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

हालांकि इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके से रवाना हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर मंडल प्रशासन ने मामले में जांच शुरू कर दी है. मंदिर में लगातार भक्तो की संख्या उमड़ती जा रही हैं, वहीं मन्दिर मंडल प्रबंधन और पुलिस की लचर व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

श्रद्धालु बोले- अक्सर होता है ऐसा व्यवहार

इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश है. उनका कहना है, “सांवलियाजी में आए दिन निजी सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता हैं. भीड़ के बीच इस तरह से मारपीट करने से अराजकता फैल सकती हैं और भीड़ बेकाबू होने से बड़ा हादसा भी हो सकता हैं.”

Related posts

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कितनी सीटें? यहां देखें अलग-अलग एग्जिट पोल के आंकड़े

Report Times

पाली जिले में पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को मारी ठोकर, वीडियो वायरल

Report Times

प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन : निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता की पालना करने के दिए निर्देश, अनुराग जोया ने फार्म लिया वापस

Report Times

Leave a Comment