Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबिहारस्पेशल

पटना: पहले बेटा, अब पिता… 7 साल में दो मर्डर से बिखर गया खेमका परिवार; सेम पैटर्न से हुए कत्ल

REPORT TIMES : बिहार की राजधानी पटना से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. पटना में बिहार के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. बदमाश अपार्टमेंट के बाहर घात लगाए बैठे थे. जैसे ही खेमका कार से उतरे हमलावरों ने उनको गोली मार दी. वो आधी रात को अपने घर लौट रहे थे.

सात साल पहले गोपाल खेमका के बेटे की भी ऐसे ही हत्या हुई थी. हमलावरों ने गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी. साल 2018 में हमलावरों ने हाजीपुर में गुंजन खेमका की जान ली थी. हाजीपुर में औद्योगिक थाना इलाके की कॉटन की गोपाल खेमका की फैक्ट्री के गेट पर ही बदमाशों ने उनके बेटे गुंजन खेमका को मारा था.

गुंजन के सिर और सीने में लगी थीं कई गोलियां

गुंजन खेमका की हत्या के लिए भी हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे. बताया जाता है कि गुंजन खेमका अपनी फैक्ट्री पहुंचे थे. इसके बाद जैसे ही फैक्ट्री में मौजूद गार्ड ने दरवाजा खोला हमलावरों ने कार की खिड़की से बंदूक सटाई और गुंजन खेमका पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गुंजन खेमका गाड़ी की अगली सीट पर थे. गाड़ी का शीशा बंद था. इसके बाद भी उनको सिर और सीने में कई गोलियां लगीं थी.

बेटे की मौत से टूट गए थे गोपल खेमका

गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या के बाद हमलावर हथियार लहराते हए भाग गए थे. बेटे गुंजन की मौत ने पिता गोपाल खेमका को पूरी तरह से तोड़ दिया था. शुक्रवार को गोपल खेमका की भी हत्या कर दी गई. इस खौफनक घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

पुलिस कर रही गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच

पुलिस ने गोपाल खेमका के हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा और एक कारतूस मिला है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी भी कर दी है. पुलिस ने गोपाल खेमका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

Related posts

बागोर हवेली में है राजस्थान की सबसे बड़ी पगड़ी, म्यूजियम डे पर देखें खास रिपोर्ट

Report Times

सूरत के लोग रोजाना 1.20 करोड़ रुपये का पानी पी रहे, पैकेज्ड पानी बोतल की मांग तीन गुनी

Report Times

झुंझुनूं में 1 लाख लोगों पर है 4209 करोड़ रुपए का कर्ज, 0.40% ब्याज वृद्धि से देना होगा 29.30 करोड़ रुपए प्रति माह अधिक ब्याज

Report Times

Leave a Comment