Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

पंचायत समिति में VDO और BDO में हो गई मारपीट, बचाने दौड़े कर्मचारी, दोनों ने किया FIR

REPORT TIMES : राजस्थान में बीकानेर की नोखा तहसील की एक पंचायत समिति में एक ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) के बीच दफ़्तर में ही मारपीट हो गई. मंगलवार (8 जुलाई) की शाम बीडीओ ओम सिंह इंदा और वीडीओ रामनिवास भादू के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों ही ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है. इस मामले को लेकर ग्राम विकास अधिकारी संघ ने तत्काल बीडीओ की गिरफ़्तारी की मांग की है. संघ ने गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है.

कमरे में हुई मारपीट

ये घटना मंगलवार 4:30 बजे की है. बताया जा रहा है कि नोखा की पंचायत समिति में बीडीओ ओम सिंह इंदा ने वीडीओ राम निवास भादू को बुलाया था. लेकिन थोड़ी ही देर में कमरे में हंगामा हो गया और चीखने-चिल्लाने और मारपीट की आवाज़ आने लगी. शोर सुनते ही दफ़्तर में मौजूद दूसरे सारे कर्मचारी भागते हुए कमरे में पहुंचे और दोनों को अलग किया. दोनों ही अधिकारियों को मारपीट में चोट लगी है.

दोनों लगा रहे आरोप

बीडीओ और वीडीओ ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में एफ़आईआर दर्ज करवाया है. बीडीओ ने पुलिस को बताया है कि वीडीओ भादू को काम में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना के लिए नोटिस देने के लिए बुलाया था. लेकिन पहले से ही नाराज वीडीओ उत्तेजित हो गया और उसने हमला कर उन्हें कड़े से मारा और कुर्सी से गिरा दिया. उसने टेबल पर रखे सभी सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए.

वहीं वीडीओ रामनिवास भादू ने आरोप लगाया है कि बीडीओ उनसे अवैध वसूली करवाने का दबाव डाल रहा था और उससे द्वेष रखता था. जब वो कमरे में गया तो बीडीओ इंदा ने उनके साथ बदतमीजी की और गालियां दीं और उसे मारा.

आला अधिकारियों तक बात पहुंची

अधिकारियों के बीच इस तरह की मारपीट की खबर इलाक़े में फैल गई जिसके बाद SDM, तहसीलदार और कई अन्य सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी भी थाने पहुंच गए. मामले की जांच जारी है. ग्राम विकास अधिकारियों ने एसडीएम से बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है.

Related posts

राजस्थान : वन्यजीवों की गणना शुरू

Report Times

राजस्थान विधानसभा का नया सत्र 19 जनवरी से शुरू, सुबह 11 बजे होगा सत्र शुरू

Report Times

जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

Report Times

Leave a Comment