Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलहादसा

2 साल की अंकिता बोरवेल में गिरी, CM अशोक गहलोत ने ट्वीट किया वीडियो; बचाने की कोशिशें जारी

REPORT TIMES

राजस्थान में 2 साल की एक बच्ची बोरवेल में गिर गई है। घटना दौसा जिले के बांदीकुई का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची सुबह करीब 11 बजे बोरवेल में गिरी थी। बच्ची को निकालने का प्रयास जारी है। बच्ची करीब 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी हुई है। बच्ची तक किसी तरह ऑक्सीजन पहुंचाई गई है। एसडीआरअफ और प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

इधर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में घटनास्थल पर चल रहे राहत कार्य को देखा जा सकता है। वीडियो ट्वीट करते हुए सीएम ने लिखा, ‘बांदीकुई में बोरवेल में गिरी बालिका अंकिता को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। NDRF, SDRF एवं प्रशासन की टीमें मौके पर हैं। बालिका से बचाव दल की बातचीत भी हो रही है। जिला कलेक्टर, दौसा से बातकर घटना की अपडेट ली है।’

बताया जा रहा है कि प्रशासन ने बोरवेल में सीसीटीवी डाला जिसके बाद बच्ची करीब 100 फीट गहराई में नजर आई है। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची हिलती-डुलती नजर आई है। दौसा के आभानेरी गांव में रहने वाले देवनारायण गुर्जर की बेटी अंकिता सुबह अपने घर के बाहर खेल रही थी। घर के पास एक खुला हुआ बोरवेल है। बच्ची खेलते-खेलते इस बोरवेल में गिर गई थी। बोरवेल के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज मिलने पर उसके बोरवेल के अंदर होने का पता चला।

घटना की सूचना मिलने के बाद बचाव दल के साथ-साथ प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची थी। तेज बारिश की वजह से थोड़ी देर के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी रोकना पड़ा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जगह पर यह बोरवेल 2 साल पहले खोदा गया था। हालांकि, जल्दी ही यह बोरवेल सूख गया। जिसके बाद गांव के लोगों ने यह तय किया था कि इसे खोलकर इसमें मिट्टी भर दिया जाएगा और इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। आज इस बोरवेल को खोला गया था। लेकिन उसके बाद यह बड़ा हादसा हो गया है।

Related posts

52 साल बाद राष्ट्रपति उम्मीदवार पर हमला… कौन थे जॉर्ज वालेस जिनकी झलक ट्रंप में दिखती है

Report Times

रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Report Times

जामनगर में रोचक होगा मैच, भाजपा ने जडेजा की पत्नी को उतारा; कांग्रेस दे सकती है बहन को टिकट

Report Times

Leave a Comment