Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

लड़कियों के दुपट्टे उतरवाए, प्रवेश के लिए दीवार फांद गया अभ्यर्थी, देरी से पहुंचा कैंडिडेट तो एंट्री नहीं

REPORT TIMES ; राजस्‍थान में आज पटवारी परीक्षा के दौरान कड़े इंतजाम नजर आए. कुल 1030 केंद्रों पर 6 लाख 76 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं. अभ्यर्थियों की संख्या (1 लाख 34 हजार) जयपुर में सबसे ज्यादा है. ड्रेस कोड के नियम और निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने के चलते कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले कड़े इम्तिहान से गुजरना पड़ा. उदयपुर में तो अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां दीवार कूदकर अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में घुस गए. उदयपुर में 39 परीक्षा केन्द्र बनाए हैं. परीक्षा के लिए उदयपुर में कुल 11 हजार 808 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. इसमें 10 किमी से भी ज्यादा दूरी के तीन केन्द्र हैं, जिनमें देबारी, एकलिंगपुरा और बड़गांव हैं.

केंद्र के बाहर आवाज लगाते रहे सुरक्षाकर्मी

उदयपुर शहर के परीक्षा केंद्र की तस्वीर सामने आई, जब कैंडिडेट्स दरवाजा फांद कर अंदर गए, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वापस बाहर निकाल दिया. जबकि निर्धारित समय से ठीक 5 मिनट पहले 7:55 बजे परीक्षा केन्द्रों पर कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों को आवाज देकर समय कम होने की जानकारी भी दी थी.

परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए दौड़ लगाती युवती

एंट्री के लिए अभ्यर्थी ने लगाई दौड़

अजमेर में भी गेट बंद होने के बाद अभ्यर्थी एंट्री के लिए मशक्कत करते नजर आए. देरी से एग्जाम सेंटर पर पहुंचे अभ्यर्थी ने सुरक्षाकर्मी से रिक्वेस्ट भी की, हालांकि नियम के चलते एंट्री नहीं मिली. वहीं, निर्धारित समय 8 बजे से कुछ ही मिनटों पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थियों ने दौड़ भी लगाई. कुछ इसमें सफल हुए तो कुछ गेट बंद होने के बाद प्रवेश से वंचित रह गए.

चाबियां- दुपट्टे केंद्र के बाहर लटके

बांसवाड़ा में पटवारी परीक्षा के दौरान, सुरक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों की चेकिंग, चाबियां और दुपट्टे उतरवाकर केन्द्र के बाहर रखवाए. जबकि कोटपूतली में सेंटर पर देरी से पहुंचने के चलते सुरक्षाकर्मियों ने एक अभ्यर्थी को पहले धक्का दे कर निकाला और फिर कैंडिडेट के काफी अनुरोध के बाद एंट्री दे दी.

Related posts

पेंशन नियम में बदलाव, पुलिस में महिलाओं को 33 % आरक्षण सहित राजस्थान कैबिनेट के बड़े फैसले

Report Times

Russia Ukraine War: क्‍या क्‍वाड से बाहर होगा भारत? अमेरिकी नाराजगी के बाद उठ रहे सवाल, चीन की पैनी नजर

Report Times

सौम्या गुर्जर को जयपुर ग्रेटर मेयर से बर्खास्त करने वाला आदेश रद्द, चुनाव पर संशय

Report Times

Leave a Comment