Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में 10 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, 6 ट्रेनी आईपीएस अफसरों को मिली पोस्टिंग; देखें नाम

 REPORT TIMES : राजस्थान में बीते दिनों बड़ी संख्या में आईपीएस, आईएएस और आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए थे. जुलाई महीने में कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में कुल 91 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे. उस दौरान कई जिलों के एसपी भी बदल गए थे. अब रविवार (24 अगस्त) को एक बार फिर से राजस्थान में आईपीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट आई है. इस बार सरकार की तरफ से कुल 10 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर या नई पोस्टिंग दी गई है.

6 ट्रेनी IPS अफसर को मिली पोस्टिंग

कार्मिक विभाग की तरफ से जारी IPS अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग लिस्ट में कई ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. 6 ट्रेनी आईपीएस अफसरों को डिप्टी एसपी बनाया गया है तो 4 ट्रेनी डिप्टी एसपी का प्रमोशन करके एडिशनल एसपी के पद पर जिम्मेदारी दी गई है.

यहां नीचे देखें ट्रांसफर-पोस्टिंग की लिस्ट

क्रम संख्या IPS अधिकारी वर्तमान पद नवीन पद
1 हेमंत कलाल (2021) सहायक पुलिस आयुक्त, जोधपुर पूर्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर शहर (पूर्व)
2 कंबले शरण गोपीनाथ (2021) सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त-साचौर, जिला जालोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अलवर शहर
3 रोशन मीणा (2021) सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त-नीम का थाना, जिला सीकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पश्चिम, जोधपुर आयुक्तालय
4 उषा यादव (2022) सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त-पाली सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं, पुलिस आयुक्तालय जयपुर
5 अजय सिंह राठौर (2022) प्रशिक्षणाधीन (अंडर ट्रेनी) सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त-किशनगढ़, अजमेर
6 आशिमा वासवानी (2023) प्रशिक्षणाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त-मावली, उदयपुर
7 पाटिल अभिजीत तुलसीराम (2023) प्रशिक्षणाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त-राजगढ़, चूरू
8 जतिन जैन प्रशिक्षणाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त-नागौर
9 माधव उपाध्याय प्रशिक्षणाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त-भीलवाड़ा सदर
10 प्रतीक सिंह प्रशिक्षणाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त-जोधपुर पूर्व, पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर

Related posts

अरविंद का बदला शुरू, पाकिस्तान में बैठी अंजू और नसरुल्ला के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Report Times

हिंदू दोस्त हारा चुनाव तो अपनी सीट से दे दिया इस्तीफा, फिर मुस्लिम बाहुल सीट से जितवाया उपचुनाव

Report Times

चिड़ावा : कॉरोना वॉरियर्स का किया सम्मान

Report Times

Leave a Comment