Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशलहादसा

सांवलिया सेठ के मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नाले में गिरी, मची चीख-पुकार

REPORT TIMES : राजस्थान के प्रतापगढ़ ज़िले में मंगलवार रात सांवलियाजी के दर्शन कर रहे एक परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया. परिवार के 13 श्रद्धालु बोलेरो में सवार होकर सांवलियाजी जा रहे थे. लेकिन उनका बोलेरो एक पुलिया पर अनियंत्रित होकर नीचे पलट गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. जिस पुलिया पर हादसा हुआ वहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं.

हादसा मंगलवार, 2 सितंबर की रात हुआ. धरियावद के पिपलिया निवासी एक ही परिवार के 13 सदस्य सांवलियाजी दर्शन करने जा रहे थे. लेकिन थोड़ी ही दूर जाने के बाद वाकली पुलिया पर उनकी बोलेरो अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे गिरकर पलट गई. पुलिया के नीचे बरसाती नाले का पानी बह रहा था. उस वक्त वहां लगभग 2 फीट पानी था.

चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ हादसा 

हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई. वहां मौजूद स्थानीय लोग और राहगीर भागकर पहुंचे और बोलेरो को सीधा किया. इसके बाद सभी घायलों को निजी वाहनों से धरियावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बोलेरो चालक मांगीलाल मीणा को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया.

हादसे की सूचना मिलने पर धरियावद एसडीएम सत्यनारायण विश्नोई, डीएसपी नानालाल सालवी, पूर्व विधायक नगराज मीणा, थानाधिकारी कमलचंद मीणा मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली. हादसे में घायल एक युवक ने बताया कि वाकली पुलिया पर विकट मोड़ के कारण सामने से अचानक एक वाहन तेज गति से आ गया जिससे बोलेरो चालक नियंत्रण खो बैठा.

वाकली पुलिया पर पहले भी हुए हादसे 

दरअसल धरियावद से उदयपुर मार्ग पर, धरियावद से लगभग 10 किमी की दूरी पर वाकली पुलिया है. सीतामाता वन्यजीव अभ्यारण्य में मौजूद इस पुलिया को सबसे अंधा मोड़ माना जाता है, हर वर्ष इस पुलिया कोई ना कोई ऐसा हादसा होता ही है जिसमें जनहानि होती है. इस पुलिया पर सुरक्षा के लिए कोई दीवार नहीं है. स्थानीय लोगों ने वाकली पुलिया के किनारे दोनों ओर ऊंची दीवार की मांग की है ताकि आनेवाले दिनों में ऐसे हादसे ना हों.

Related posts

न करें ये 5 तरह के कैश ट्रांजेक्शन, वरना मिल जाएगा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से नोटिस

Report Times

स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों का किया सम्मान 

Report Times

किसानों के लिए वरदान साबित होगी नैनो यूरिया

Report Times

Leave a Comment