Report Times
Other

देर रात आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी, जयपुर का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा तेज

REPORT TIMES : कोटपूतली और जयपुर में देर रात आसमान में दिखी अजीबोगरीब रोशनी ने लोगों को चौंका दिया. घटना कल देर रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है. कोटपूतली में NH-48 के पास कई ग्रामीणों ने आसमान में अचानक एक चमकीली लकीर देखी. लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा किया. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. ग्रामीण इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यह उल्का पिंड का टुकड़ा हो सकता है, जबकि कई लोग इसे एलन मस्क का स्टारलिंक सैटेलाइट बता रहे हैं.

जयपुर में भी लोगों ने बनाए वीडियो

इसी तरह जयपुर में भी घाट गेट के पास आसमान में तेज चमकदार रोशनी देखी गई. वहां मौजूद लोगों का कहना है कि यह नजारा उल्का वर्षा जैसा लग रहा था. कई प्रत्यक्षदर्शियों ने मोबाइल में वीडियो कैद किए हैं, जो लगातार वायरल हो रहे हैं.

आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे लोग

फिलहाल, इस घटना को लेकर किसी भी वैज्ञानिक संस्था या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लोग इस रहस्यमयी घटना के बारे में सही जानकारी पाने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, वायरल वीडियो में लोग अपने-अपने तरीके से कयास लगा रहे हैं. देर रात हुई ये अजीबोग़रीब घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी हैं.

Related posts

राजस्थान विधानसभा में बजट पर चर्चा का आज आखिरी दिन, दिया कुमारी सरकार की ओर से देंगी जवाब

Report Times

राजस्थान में बंद होगी चिरंजीव योजना! चिकित्सा मंत्री बोले- यमराज को धमकाकर रखूंगा

Report Times

पिलानी पुलिस और स्पेशल टीम की कार्रवाई :  उत्तम स्टोर पिलानी पर फायरिंग करने के दो बदमाश गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment