Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिराजस्थानस्पेशल

सांवलिया सेठ के श्रद्धालुओं को नवरात्र पर मिली सौगात, रोडवेज ने चलाई नई बस – जानिए रूट

REPORT TIMES : राजस्थान रोडवेज ने नवरात्र के अवसर पर सांवलिया सेठ के श्रद्धालुओं को एक नई बस सेवा का उपहार दिया है. सांवलिया सेठ के मंदिर पर आम दिनों में तो श्रद्धालु जाते ही हैं, लेकिन नवरात्र के अवसर पर छुट्टियों की वजह से और भी ज़्यादा संख्या में श्रद्धाल सांवलिया सेठ जाने की योजना बनाते हैं. नवरात्र के दौरान सवाई माधोपुर से बूंदी होते हुए  सांवलिया सेठ जाने की इच्छा रखनेवाले ऐसे ही श्रद्धालुओं को रोडवेज की ओर से एक बड़ी सौगात मिली है. नवरात्र के शुभ अवसर पर बस सेवा शुरू होने से भक्तजनों और आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

सवाई माधोपुर से सांवलिया सेठ तक

सवाई माधोपुर से चित्तौड़गढ़ के लिए नई बस सेवा की शुरुआत हो गई है. बस के परिचालक धनराज सैनी ने जानकारी दी कि यह बस सवाई माधोपुर से रवाना होकर उनियारा, नैनवां, देई कस्बा और बूंदी होते हुए चितौड़गढ़ पहुंचेगी जहां सांवलिया सेठ का मंदिर है.  बस का चितौड़गढ़ पहुंचने का समय रात्रि 8 बजे है. वहां से यह बस सांवलिया सेठजी रात्रि 9 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा अगले दिन सुबह सांवलिया सेठजी से शुरू होगी. इस बस सेवा के शुरू होने से देई कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं और आम यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

लंबे समय से थी मांग

चीता की झोंपड़ियां निवासी घनश्याम मीना ने बताया कि इस नई बस सेवा से श्रद्धालुओं को सांवलिया सेठजी और जोगणिया माताजी के दर्शन के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही देई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का सीधा जुड़ाव भीलवाड़ा और चितौड़गढ़ से हो जाएगा. स्थानीय लोगों ने सवाई माधोपुर डिपो प्रबंधक का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह बस सेवा लंबे समय से क्षेत्र की मांग थी.

 

Related posts

7th Pay Commission: मार्च में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी! DA बढ़कर होगा 50%

Report Times

थाने में घुसकर बेटे ने की मां से मारपीट सिपाही ने बचाया

Report Times

बेटा शहीद-बहू चली गई, हमारे पास बस तस्वीर बची…कैप्टन अंशुमान के माता-पिता का दर्द

Report Times

Leave a Comment