Report Times
latestOtherआक्रोशकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

हनुमानगढ़ में किसानों पर लाठीचार्ज, डीएपी खाद के लिए लाइन में खड़े थे, टोकन के बदले मिली लाठियां!

REPORT TIMES : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में शुक्रवार को पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया. यह घटना उस वक्त हुई जब भादरा कस्बे में किसान सहकारी समिति द्वारा डीएपी खाद वितरण के लिए टोकन बांटे जा रहे थे. खाद की भारी कमी के चलते, किसान कई घंटों से लंबी-लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही टोकन बंटना शुरू हुआ, सीमित स्टॉक होने के कारण किसानों में आगे निकलने की होड़ मच गई. इसी दौरान, स्थिति को काबू करने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों ने मानवता की सभी हदें पार करते हुए जमीन पर बैठे किसानों की लाठियां बरसाना शुरू कर दिया.

भीड़ में महिलाएं भी मौजूद थीं

सामने आए विज़ुअल्स में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी बेरहमी से किसानों पर लाठियां भांज रहे हैं. किसान खुद को बचाने के लिए भागते और छिपते नजर आ रहे हैं. किसानों की इस भीड़ में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, जो DAP खाद लेने के लिए वहां पहुंची थीं. पुलिस ने भले ही भीड़ को नियंत्रित करने का हवाला दिया हो, लेकिन किसानों के संगठनों ने इस बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है और मांग की है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए. साथ ही, सरकार खाद की कमी को प्राथमिकता के आधार पर दूर करे ताकि अन्नदाता को सड़कों पर अपमानित न होना पड़े.

CMO का एक्शन, कलेक्टर को मौके पर भेजा

हालांकि खबर चलने के तुरंत बाद सीएमओ ने एक्शन ले लिया है. इस मामले में तुरंत जिला कलेक्टर को मौके पर जाकर स्थिति को देखने को विस्तृत जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं.

Related posts

Wanted criminal : हरियाणा पुलिस के वांटेड अपराधी संजय उर्फ भेड़िया ने की आत्महत्या, पुलिस से घिरता देख खुद को मारी गोली

Report Times

राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, 45 दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां चेक करें डेट्स

Report Times

बैरिकेड तोड़कर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान पुलिस से भिड़कर दिखाया अपना गुस्सा, माहौल हुआ गर्म

Report Times

Leave a Comment