Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंविरोध प्रदर्शनस्पेशलहरियाणा

हरियाणाः नूंह में शोभा यात्रा के दौरान दो गुटों में पथराव, गाड़ियों में लगाई आग, कई लोग घायल

REPORT TIMES 

हरियाणा के नूंह जिले में हिंसक झड़प के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है. नूंह के मेवात में भगवा यात्रा के दौरान दो गुट आमने-सामने आ गए और दोनों में झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि नूंह में झड़प के दौरान फायरिंग भी हुई है जिसमें कई गाड़ियों को भी खासा नुकसान पहुंचा है. साथ ही बताया जा रहा है कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं.झड़प के दौरान उग्र लोगों की ओर से कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है. झड़प के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत की स्थिति बनी हुई है. तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स हालात को काबू करने में जुटी हुई है.

शरारती तत्वों ने शुरू किया पथराव

ऐसी खबर है कि ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंदू संगठनों विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों पर मेवात में पत्थरबाजी की गई. यह यात्रा जब शिव मंदिर के पास पहुंची तो वहां पर दो गुटों के बीच हंगामा शुरू हो गया. कुछ शरारती तत्व के लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों पर पथराव शुरू कर दिया. पथराव की घटना से यात्रा में शामिल लोग भड़क गए. बड़ी संख्या में लोग सड़क पर मौजूद थे और दोनों ओर पथराव की घटना शुरू हो गई.

हिंदू संगठन की ओर से हो रही थी यात्रा

वीएचपी, बजरंग दल और गौरक्षा दल की ओर से भगवा यात्रा आज दोपहर एक बजे नूंह के शिव मंदिर नहलड़ से हरी झंडी दिखाकर यात्रा शुरू की जानी थी, और इसका फिरोजपुर झिरका में इसका समापन होना था. हिंदू सगठनों के कार्यकर्ता वहां पहुंचे हुए थे.एसपी के आदेश अनुसार इस यात्रा में को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क नजर थी. नूंह जिले के सभी डीएसपी को यात्रा के दौरान ड्यूटी लगाई गई थी.

Related posts

जगह-जगह रखे पानी के कुंडे, स्थानीय निवासियों ने लिया देखभाल का जिम्मा

Report Times

TRAI application: ट्राई ला रहा नया एप्लीकेशन, अब मोबाइल पर दिखेगा वास्तविक कॉलर का नाम, हरियाणा के बाद अब राजस्थान ट्रायल होगा

Report Times

गेर नृत्य करते- करते सरपंच की मौत, CPR देने के बाद भी नहीं बच पाई जान

Report Times

Leave a Comment