Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

दीपावली पर राजस्थान को मिलेगी ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात, अमित शाह करेंगे राहत पोर्टल लॉन्च

REPORT TIMES : दीपावली का मौका है, और रोशनी के इस पर्व को लेकर प्रदेशवासी हर्षोल्लास और उमंग के साथ दीप उत्सव मनाने की तैयारियों में जुटे हैं. इसी बीच, राजस्थान सरकार भी प्रदेशवासियों को दीपावली पर ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी सौगात देने जा रही है. देश के गृह मंत्री अमित शाह कल राजधानी जयपुर में सौर ऊर्जा से जुड़ी उपभोक्ता राहत योजना के पोर्टल को लॉन्च करेंगे. इस पोर्टल के जरिए उपभोक्ताओं को बिजली क्षेत्र में कई रियायतें और सुविधाएं मिलने की उम्मीद है.

उद्योगों को सस्ती व सुचारू बिजली उपलब्ध कराई जा रही है

इस संबंध में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने खास बातचीत में बताया कि अमित शाह द्वारा लॉन्च की जाने वाली यह पहल उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बिजली उत्पादन, सप्लाई और उपभोक्ताओं को भारी झटके झेलने पड़े थे, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद से आम उपभोक्ताओं, किसानों और उद्योगों को सस्ती व सुचारू बिजली उपलब्ध कराई जा रही है.

हीरालाल नागर ने कहा,”राजस्थान में भाजपा सरकार ने बिजली उत्पादन क्षमता में विस्तार किया है. आने वाले समय में प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करेगा. कई प्रोजेक्ट गतिशील हैं और उन पर तेजी से काम चल रहा है.”

निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर कार्रवाई का अभियान

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकारी इमारतों के निर्माण कार्यों को लेकर एक विशेष अभियान भी शुरू किया है. इसके तहत विजिलेंस टीम का गठन किया गया है, जो पिछले चार-पांच सालों में बने स्कूलों और अन्य सरकारी इमारतों की मौके पर जाकर समीक्षा करेगी. अगर कहीं घटिया निर्माण कार्य पाए जाते हैं तो संबंधित ठेकेदार और तात्कालिक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मंत्री नागर ने बताया कि यह अभियान पूरे राजस्थान में चलाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से भी आग्रह करेंगे कि अन्य जिलों में भी विजिलेंस टीमों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए जाएं. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ऊर्जा मंत्री नागर ने सांगोद विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों, सड़कों और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया था, जहां कई खामियां सामने आने पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

Related posts

राजस्थान में 25 जगहों पर ED की छापेमारी, नेक्सा एवरग्रीन में 2700 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का है मामला

Report Times

स्पेक्ट्रम मॉल में सर्विस चार्ज को लेकर स्टाफ ने परिवार से की बदसलूकी, बाउंसरों से पिटवाया;

Report Times

JP नड्डा से मिलीं वसुंधरा राजे, राजस्थान CM पर साफ किया रुख, मुस्कुराते हुए निकलीं

Report Times

Leave a Comment