Report Times
प्रदेशराजस्थानसीकरहैल्थ

सीकर में सात नए कोरोना पॉजिटिव

सीकर। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा फिर बढ़ गया। पाटन के हसामपुर व जीलो में दो कोरोना पॉजिटिव के अलावा सीकर शहर में तीन तथा लक्ष्मणगढ़ व श्रीमाधोपुर से भी एक-एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति सामने आए हैं। सीएमएचओ डाॅ. अजय चौधरी ने बताया कि बुधवार को कुल मिले सात कोरोना पॉजिटिव में सीकर शहर के पालवास रोड से दो व मोहल्ला कुरेशियान से एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसी तरह श्रीमाधोपुर के वार्ड तीन में लसाडिय़ा गांव, लक्ष्मणगढ़ के सेवदड़ा गांव, पाटन के हसामपुर व जीलो गांव से एक- एक कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 158 हो गई है। प्रशासन ने सभी के उपचार के साथ संबंधित इलाकों में सर्वे, सेंपलिंग व सेनेटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है।

Related posts

किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे के बाद सीएम ने केके विश्नोई को सौंपा कृषि विभाग

Report Times

अस्पताल के OT तक कैसे पहुंचा संक्रमण, जिससे चली गई 18 लोगों की आंखों की रोशनी

Report Times

अवैध शराब के प्रकरण में गिरफ्तारी : तीन साल से फरार चल रहा था आरोपी, दो आरोपी पूर्व में हो चुके गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment