Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरें

चिड़ावा में सड़क किनारे से हटाया जाएगा अतिक्रमण

चिड़ावा नगरपालिका की ओर से नया बस स्टैंड से कबूतरखाना बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिसके लिए सोमवार से विशेष अभियान चलाया जाएगा। रविवार को नगरपालिका एसआई संदीप लांबा की देखरेख में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को समझाया गया। एसआई लांबा ने बताया कि ईओ अनिल चौधरी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सड़क के किनारे रेहड़ी और ठेले लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को तय दायरे में ही रेहड़ी और ठेले लगाने की हिदायत दी। पालिका दस्ते में जमादार विनोद कुमार, बजरंगलाल, संजय यादव, बहादुर, कपिल कटेवा कासी, सुनील नेहरा आदि थे।

Related posts

Murder in Baghpat : युवक को घर से बुलाकर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां,शव सड़क पर फेंका

Report Times

संतकबीरनगर: जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 1 की मौत 3 घायल

Report Times

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल में भेदभाव का आरोप, जानें पूरा मामला

Report Times

Leave a Comment