Report Times
Otherउत्तर प्रदेशकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसंतकबीरनगर

संतकबीरनगर: जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 1 की मौत 3 घायल

संतकबीरनगर (उ.प्र.)/ नफीस सिद्दीकी

जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टरों ने तीनों घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है. जहां घायलों की स्थिति गम्भीर बनी हुई है. पुलिस इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है पूरा मामला मेहदावल थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव का है. यहां पर एक व्यक्ति को अपने ननिहाल में संपत्ति मिली है. उस जमीन को उस शख्स के मामा के पट्टीदार हड़पना चाहते हैं और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें 25 वर्षीय राकेश की मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकि राकेश के पक्ष के ही 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस 4 लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि ये मेंहदावल थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव का मामला है. यहां एक शख्स अपने ननिहाल में आया था. उनको ननिहाल में जमीन मिली थी. इसी को लेकर उसके मामा से जमीन विवाद चल रहा था. हालांकि मामले में सुलह समझौता हो गया था. लेकिन इसी संबंध में मंगलवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. मारपीट में दोनों पक्षों को लोगों को चोटें आई हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया था, जहां इनका इलाज चल रहा है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो लोगों को हायर सेंटर इलाज के लिए भेज दिया गया. जहां इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हो गई. इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था, जिसमें नामजद 4 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Related posts

राजस्थान: भजन लाल सरकार में 396 RAS के बाद अब 24 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, 2 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

Report Times

जयपुर के बैंक में बुर्का पहनी महिला को नहीं मिली एंट्री, मुस्लिम संगठनों ने खोला मोर्चा

Report Times

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया

Report Times

Leave a Comment