Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : चार माह के बिजली बिल माफ करने की मांग, एसडीएम को दिया ज्ञापन

झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति ने राज्य सरकार से कॉरोना के कहर के चलते आर्थिक संकट झेल रहे लोगों को 4 माह के बिजली के घरेलू बिल माफ कर राहत देने की मांग राज्यसरकार से की है। समिति की ओर से इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष प्रभुशरण तिवाड़ी और नगर अध्यक्ष राधेश्याम सुखाड़िया के नेतृत्व में चिड़ावा एसडीएम जेपी गौड़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि कॉरोना काल में लोगों को काफी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मध्यम वर्ग पर भी इसका अत्यधिक भार पड़ा है। ऐसे में लोगों के 4 माह मार्च, अप्रेल, मई और जून के बिजली के बिल माफ कर राज्य सरकार थोड़ी राहत प्रदान करें। जिससे इस घोर आर्थिक संकट में लोगों को थोड़ा सम्बल मिल सके।

https://youtu.be/tjqSqvfbICs

इस दौरान समिति के जिला उपाध्यक्ष शिवलाल सैनी, कैप्टन शंकरलाल महरानिया, अशोक पुजारी, रजनीकांत मिश्रा, महेंद्र रणवा, कमलकान्त पुजारी, संजय दाधीच, दीपक कौशिक, एडवोकेट खादिम हुसैन, चंद्रमौलि पचरंगिया, वेदान्त तिवाड़ी, अशोक सैन सेवक, गिरधर गोपाल महमिया सहित समिति पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

BP की प्रॉब्लम है तो घर में रखो इनको’- चुटकी बजाकर DM ने बुजुर्ग व्यक्ति को हड़काया तो सोशल मीडिया पर भड़क उठे लोग

Report Times

सिर्फ 37 गेंदों में एशियन चैंपियन बना भारत, सिराज ने अकेले किया श्रीलंका का काम तमाम

Report Times

गहलोत गुट हुआ शांत, सचिन पायलट के तीखे तेवर बरकरार; इसके पीछे भ्रष्टाचार या कोई और वजह?

Report Times

Leave a Comment