Report Times
Otherझुंझुनूंताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

झुंझुनूं : क्वारेंटीन सेंटरों में साफ-सफाई का रखे विशेष ध्यान – जिला कलेक्टर

झुंझुनूं। जिला स्तरीय क्वारेंटन प्रबंधन समिति की बैठक में जिला कलेक्टर उमर दीन खान ने कहा कि जिले में स्थापित सभी क्वारेंटाईन सेंटरों में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था एवं बैड़शीट प्रयाप्त मात्रा में पहुंचाई जाएं, इसके लिए उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में स्थित क्वारेंटाईन सेंटरों की एसडीओं, तहसीलदार एवं सीएमएचओं चैंकिग कर लगातार मॉनिटरिंग करें। खान ने सीएमएचओं को कहा कि वे जिन क्वारेंटाईन सेंटरों में सफाईकर्मी नहीं हैं, वहां अतिरिक्त सफाईकर्मी लगवाएं, इसके साथ ही पूरे क्वारेंटाईन सेंटर, कोरोना संक्रमित कमरों, शौचालयों की नियमित सफाई करवाएं। होम/संस्थागत क्वारेंटीन सेंटरों की सख्ती से पालना करवाएं। संक्रमित व्यक्तियों द्वारा क्वारेंटाईन सेंटर का उल्लघंन करने पर उनके खिलाफ कार्यवाही कर हर सप्ताह संबंधित अधिकारी रिपोर्ट देंवे। बैठक में सीईओ रामनिवास जाट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर, सावर्जनिक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

यहां 71 प्रत्याशियों में से 53 प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त, RLP प्रत्याशी को मिले महज 904 वोट

Report Times

6 राज्यों की पुलिस-जेल और कठोरतम कानून, फिर भी 500 गुंडों का गैंग लीडर बिश्नोई बेकाबू

Report Times

पाकिस्तान की बेटी बनेगी राजस्थान की बहू पिता ने बताया क्यों कर रहे हैं भारत में बेटी की शादी?

Report Times

Leave a Comment