Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : मातेश्वरी मंगलपाठ का आयोजन सपन्न

चिड़ावा.शहर के पोद्दार पार्क स्थित सिद्धि विनायक महालक्ष्मी धाम के तीसरे मूर्ति स्थापना वार्षिक समारोह कार्यक्रम में पाचवें दिन मातेश्वरी मंगलपाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के यजमान आयकर आयुक्त पवन शर्मा थे। कार्यक्रम के प्रारभ में आचार्य नरेश शास्त्री व बालकिशन चौरासिया के द्वारा मंत्रोचार के मध्य पवन शर्मा को सपत्निक पूजन करवाया गया। इसके पश्चात धाम के महंत पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में मंगलपाठ का संगीतमय वाचन किया गया। इस दौरान व्यवसाई जवाहर लाल गुप्ता, महेंद्र सिंह रणवा, कांतिप्रसाद हलवाई, चंद्रमौली पचरंगिया, महेश पोद्दार, श्याम बिहारी गुप्ता, गोपाल महमिया, रामसिंह देग सहित कई लोग मौजूद रहे। कोरोना महामारी के चलते सभी आयोजन सोशियल डिस्टेंसिग की पालना करते हुए हो रहे है। सभी आयोजनो का सोशियल मीडिया के माध्यम से प्रसारण किया गया।

Related posts

Summer Season : लुक बदलने के साथ धूप से भी बचाते हैं हैट्स, गर्मियों में बढ़ जाती है काऊ बॉय हैट्स की मांग

Report Times

डोडा मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी ने भी दम तोड़ा, भारतीय सेना के कैप्टन सहित 9 सुरक्षाकर्मी शहीद

Report Times

जानें बिहार में कब है सतुआन और जुड़ शीतल, क्या है इस पर्व का महत्व

Report Times

Leave a Comment