Report Times
GENERAL NEWSटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमनोरंजन

जानें बिहार में कब है सतुआन और जुड़ शीतल, क्या है इस पर्व का महत्व

Reporttimes.in

सतुआन उत्तरी भारत के कई सारे राज्यों में मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है. यह पर्व गर्मी के आगमन का संकेत देता है. मेष संक्रांति के दिन ही सतुआन का पर्व मनाया जाता है. इस दिन सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करता है. इस दिन भगवान को भोग के रूप में सत्तू अर्पित किया जाता है और सत्तू का प्रसाद खाया जाता है. यह खास त्यौहार बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल हिस्से में मनाया जाता है.बिहार में मिथिलांचल में इसे जुड़ शीतल नाम से जाना जाता है. कहा जाता है इस दिन से ही मिथिला में नए साल की शुरुआत हुई थी.

कब मनाया जाता है सतुआन

सतुआन पर्व बैसाख माह के कृष्णा पक्ष की नवमी को मनाया जाता है. माना जाता है कि इस दिन सूर्य भगवान अपनी उत्तरायण की आधी परिक्रमा को पूरी कर लेते हैं. हर साल यह पर्व 14 अप्रैल को मनाया जाता है. यह पर्व गर्मी के मौसम का स्वागत करता है. इस पर्व में प्रसाद के रूप में सत्तू खाया जाता है इसलिए इसका नाम सतुआन है. हम सभी जानते हैं कि गर्मी के मौसम में सत्तू कितना लाभदायक होता है. सत्तू हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. गर्मी के मौसम में अगर आप सत्तू खाते हैं तो ये आपके पेट को भरा- पूरा रखता है और आपको लू के चपेट से भी बचाता है.

Related posts

बोरानाडा में खिड़की तोड़कर फैक्ट्री में घुसे चोर:घटना के 10 दिन बाद मामला दर्ज, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Report Times

पंजाब के बाद राजस्थान भी जाएगा हाथ से, हाईकमान को गहलोत के मंत्री ने चेताया

Report Times

चिड़ावा : सम्पूर्ण जिले में जागरूकता अभियान चलाएगी उपभोक्ता समिति

Report Times

Leave a Comment