Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की बैठक

चिड़ावा। अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की बैठक श्रमिक संघ के सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमें चिड़ावा इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। श्रमिकों की समस्याओं पर मंथन किया गया। श्रम संघ के डिस्कॉम महामंत्री नरेंद्र सिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष देवकरण सैनी ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि सरकारों की मंशा निगमों के निजीकरण की है। जिसका डटकर मुकाबला करना होगा। चिड़ावा इकाई की कार्यकारिणी में सत्यवीर सिंह को संरक्षक, हरकेश सैनी को अध्यक्ष, महेश पूनियां को उपाध्यक्ष, शैलेश यादव को सचिव, राजेंद्र सैनी को संयुक्त सचिव, कर्मवीर सिंह को संगठन सचिव, जयवीरसिंह को कोषाध्यक्ष तथा रणजीतसिंह, भवानीसिंह, बंशीलाल, हरिराम सैनी, सुशील सैनी, सुभाष सिंह सदस्य नियुक्त किया गया।

Related posts

राम जन्मभूमि के पास पकड़ा गया संदिग्ध, हेलमेट में कैमरा लगा कर रहा था रिकॉर्डिंग

Report Times

8 ATM कार्ड,4 मोबाइल, स्वाइप मशीन…11 करोड़ ऐंठने वाले साइबर ठगों के पास से मिला और बहुत कुछ

Report Times

पहली पत्नी रेशमा और दूसरी मोनिका, राजस्थान में कांग्रेस के प्रत्याशी अमीन कागजी की कहानी

Report Times

Leave a Comment