Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : यहां शिवालय के बाहर सफेद आक

शिवनगरी के शिवालयों की श्रृंखला में आज हम पहुंचे हैं एक और प्राचीन शिवालय में। ये है शहर की सबसे पुरानी चिड़ावा कॉलेज के बिल्कुल पीछे बना केडियों का कुआं।

https://youtu.be/bKnD8ONZvCQ

इस कुएं पर स्थापित है शिवालय।

शिवालय में 300 वर्ष पूर्व शिवलिंग स्थापना हुई बताई जाती है। खास बात ये है कि शिवालय के बिल्कुल सामने सफेद आक का पौधा लगा हुआ है, जिसे साक्षात् शिव का रुप ही माना जाता है। वहीं शिवालय के सामने पूर्वाभिमुखी हनुमानजी भी विराजे हैं। पहले ये हनुमान शिवालय की ओर दक्षिण में मुख किए हुए था। लेकिन कुछ समय पहले इसे पूर्वाभिमुखी किया गया। यहां सफेद आक के अलावा शमी, पीपल, बड़, तुलसी और केले आदि के पवित्र मांगलिक कार्यों में काम आने वाले पेड़-पौधे लगे हुए हैं। चार मरुआ कुएं की चारों मीनार और कीर्ति स्तम्भ शिवालय की कीर्ति वैभव को बढ़ा रहे हैं। कुएं के नीचे कुएं के साथ ही पानी की नलें और पशुओं के लिए पानी की खेळ भी बनवाई गई। इधर कुएं पर लोग प्रतिदिन पक्षियों को दाना पानी भी देने आते हैं। आस्था की इस डगर पर एक बार जरूर आएं । अब दीजिए इजाजत…कल फिर मिलेंगे एक और देवालय में…हर हर महादेव

Related posts

भारत-पाकिस्तान मैच 9 जून को, टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल का ऐलान, 29 जून को फाइनल

Report Times

फरीदाबाद की पर्सनालिटी डेवलपमेंट टीचर मुंबई में बनी भारत आईकॉन ब्यूटी प्रजेंट-2022 की विजेता

Report Times

नरहड़ दरगाह में डीएसपी शर्मा ने कहा,रमजान का महीना अकीदत का महीना, नेकनीयत पर चलते रहने का किया आह्वान

Report Times

Leave a Comment