Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : चौधरी कॉलोनी के सामुदायिक विकास भवन के पास बना है शिवालय

शिवनगरी यानी चिड़ावा के शिवालयों की श्रृंखला में आज हम पहुंचे हैं शहर की चौधरी कॉलोनी स्थित सामुदायिक विकास भवन के पास बने शिव-हनुमान मंदिर में।

वीडियो स्टोरी देखने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें-

https://youtu.be/DIeKlfuns3o

इस मंदिर के निर्माण की भी बड़ी रोचक कहानी सुनने को मिली है। यहां करीब 25 साल पहले विवाह-शादियों के लिए सभी ने सामूहिक चन्दा इकट्ठा कर ली गई जमीन पर सामुदायिक विकास भवन बनाया गया। इस भवन में विवाह व मांगलिक समारोह शुरू हो गए। करीब 15 साल पहले एक नन्दी की मौत सामुदायिक भवन के पास हुई। जिसके बाद सामुदायिक विकास भवन के एक छोर में सांड को समाधि दी गई। इस समाधि के ऊपर ही हनुमान जी का मन्दिर बनाने का फैसला लिया गया। कॉलोनी वासियों के सहयोग से मन्दिर का निर्माण पूरा हुआ। हनुमानजी की मूर्ति लाने के दौरान ही शिव परिवार भी साथ में लाने पर सहमति बनी और हनुमान के साथ ही मन्दिर में शिवलिंग और शिव परिवार को भी विराजित कराया गया। कॉलोनी की सन्तरा देवी फिलहाल मन्दिर की देखरेख की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी यहां भगवान के पूजन को आते हैं । आप भी आस्था के इस स्थल पर एक बार जरूर आएं और दर्शन कर पुण्यभागी बने। अब दीजिए हमें इजाजत…कल फिर मिलेंगे एक और शिवालय में…हर हर महादेव…

Related posts

अडानी पावर में इन छह कंपनियों का होगा विलय, बोर्ड ने दी मंजूरी

Report Times

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का किया अभिनंदन : भडाना बोले – एकजुट होकर घर – घर पहुंचाएं भाजपा को

Report Times

सत्ता में वापसी के लिए CM अशोक गहलोत के हथकंडे, ऐसे दबाएंगे बगावत के सुर

Report Times

Leave a Comment