Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

पूर्व मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ अप्रिय शब्दों का प्रयोग भाजपा की छवि धूमिल करने जैसा कृत्य – महेश बसावतिय

झुंझुनूं। संजय दाधीच

पूर्व मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ अप्रिय शब्दों का प्रयोग भाजपा की छवि धूमिल करने जैसा कृत्य है यह कहना है टीम वसुंधरा राजे राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया का। टीम वसुंधरा राजे राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने बताया कि टीम वसुंधरा राजे के प्रदेशाध्क्ष एडवोकेट विजय भारद्वाज ने राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया से आग्रह किया है कि इस समय चल रहे चुनावों किसी भी सहायक दल या व्यक्ति विशेष द्वारा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ कोई अप्रिय या भ्रामक शब्दों का प्रयोग करता है तो पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व शीर्ष नेतृत्व को तुरन्त इसे कार्यवाही में लेना चाहिए। यह भाजपा की छवि धूमिल करने जैसा कृत्य है। पूर्व में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोकजी परनामी, अरूण चतुर्वेदी ने इन सब बातों को सिरे से खारिज करते हुए ऐसी बाते दुबारा ना हो इसके लिए आगाह कर चुके थे। लेकिन अब फिर वही दोहराया जा रहा है जो बिल्कुल ग़लत है। टीम वसुंधरा राजे राजस्थान इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करती है।

Related posts

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके

Report Times

कई मंदिरों के गेट बंद, 500 दुकानों में लटके ताले, युवक की मौत के बाद जयपुर में तनाव; चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Report Times

पिलानी के फिजिशियन का दावा : मेफेनेमिक एसिड कॉरोना के इलाज में कारगर

Report Times

Leave a Comment