Report Times
Otherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

प्रो कबड्डी लीग : दंबग दिल्ली से कांटे की टक्कर के बाद हारी थलाइवाज

Pro Kabaddi League Season 8, Tamil Thalaivas vs Dabang Delhi KC: शनिवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 110वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज को दबंग दिल्ली केसी ने 32-31 से हरा दिया. इस जीत के साथ जहां दिल्ली ने प्लेऑफ्स के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है, तो थलाइवाज का सफर लगभग समाप्त हो गया है. इस मुकाबले में नवीन कुमार ने 13 अंक हासिल किए और अपना 10वां सुपर 10 पूरा किया, तो मंजित ने भी अपना सुपर 10 पूरा किया. डिफेंस में सुरजीत सिंह और जोगिंदर नरवाल ने 3-3 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए, तो मंजित छिल्लर, जीवा कुमार और सागर राठी ने दो-दो खिलाड़ियों को मैट से बाहर का रास्ता दिखाया. दिल्ली की धमाकेदार शुरुआत तमिल थलाइवाज ने टॉस जीता और दंबग दिल्ली को पहले रेड करने के लिए आमंत्रित किया. नवीन कुमार (Naveen Kumar) पहले ही रेड में अंक लेकर खाता खोल दिया, तो मंजीत (Manjeet) ने तमिल को पहला अंक दिलाया. इसके बाद मंजीत छिल्लर (Manjeet Chhillar) एंड कंपनी ने शानदार डिफेंस करते हुए तमिल ऑलआउट (All Out) कर दिया और 14-6 से बढ़त बना ली. नवीन कुमार और नीरज नरवाल (Neeraj Narwal) लगातार टीम को अंक दिला रहे थे, तो दूसरी ओर मंजित अकेले पड़ गए थे. हालांकि उन्होंने लगातार तीन सफल रेड कर दिल्ली को ऑलआउट के करीब पहुंचा दिया. इसके बाद मंजित को टैकल और सागर (Sagar) को आउट कर दिल्ली ने अपनी ऑलआउट बचा ली. सुरजीत सिंह (Surjeet Singh) ने डिफेंस में कुछ टैकल कर टीम को वापसी करने की कोशिश की. पहला हाफ खत्म हुआ तो दिल्ली 17-10 से आगे थी. कांटे की टक्कर के बाद थलाइवाज हारी दूसरे हाफ की शुरुआत में ही संदीप नरवाल (Sandeep Narwal) को टैकल कर थलाइवाज ने अपने खाते में एक अंक और जोड़ा. नवीन कुमार आज के मुकाबले में अभी तक अपनी फॉर्म नहीं दिखा पाए थे और 12 रेड में सिर्फ 5 अंक हासिल कर पाए थे. सुरजीत सिंह और साहिल सुरेंदर (Sahil Surender) को आउट कर नवीन ने दिल्ली को 20 के स्कोर पर पहुंचा दिया. हिमांशु (Himanshu) की एक रेड में दिल्ली के तीन डिफेंडर्स लॉबी के बाहर जाने की वजह से आउट हो गए. इसके बाद अगली रेड में मंजित ने जोगिंदर नरवाल (Joginder Narwal) को आउट कर दिल्ली के पाले में सिर्फ एक खिलाड़ी छोड़ा. दिल्ली के युवा रेडर मंजित लॉबी आउट हो गए और तमिल थालइवाज को ऑलआउट के 3 अंक मिल गए. मैच में 7 मिनट का खेल बचा था और स्कोर 23-23 से बराबरी पर था. नवीन कुमार ने सुरजीत को चौथी बार आउट कर अपना सुपर 10 पूरा किया. इसके बाद दोनों टीमों के बीच संघर्ष जारी रही लेकिन आखिरी में एक अंक के अंतर से दिल्ली ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Related posts

10वीं पास के लिए निकली हैं 12828 पदों पर नौकरियां, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

Report Times

17 साल का नाबालिग युवक घर से लापता, फोन भी बंद: कल्याण स्टेडियम में खेलने का कहकर घर से निकला था, लास्ट लोकेशन जयपुर मिली

Report Times

Chief Minister: चंद्रबाबू नायडू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, चौथी बार बने आंध्र प्रदेश के CM

Report Times

Leave a Comment