Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

छात्रा ने बोलना शुरू किया तो शिक्षा मंत्री ने पकड़ लिए कान, हाथ जोड़कर मदन दिलावर ने की ये रिक्वेस्ट

REPORT TIMES : राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मंत्री दिलावर जनसुनवाई करते हुए नजर आ रहे हैं. 44 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत जनसुनवाई में आई छात्रा दामिनी हाड़ा के सवाल से होती है. जैसे ही दामिनी अंग्रेजी में बोलना शुरू करती हैं तो शिक्षा मंत्री कान पकड़ लेते हैं और कहते हैं- बहन, आप हिंदी में बोलिए, मुझे अंग्रेजी नहीं आती. इसके बाद छात्रा कहती है- सर, आप तो शिक्षा मंत्री हैं, सभी भाषाओं का ज्ञान होगा. तब दिलावर हाथ जोड़कर कहते हैं- कोई बात नहीं, आप हिंदी में ही बोलिए.

छात्रा के सवाल का मंत्री ने दिया जवाब

इसके बाद छात्रा दामिनी हाड़ा ने शिक्षा मंत्री के सामने सरकारी स्कूलों और छात्रों की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी. छात्रा ने पूछा- सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य और ज्यादा अच्छा करने के लिए सरकार की क्या योजनाएं हैं? प्राइवेट स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से पढ़ाई क्यों नहीं कराई जा रही है? सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सरकारी स्कूलों को डेवलेप करने की राज्य सरकार पूरी कोशिश कर रही है. कुछ बच्चों को प्राइवेट स्कूल का फोबिया होता है. इसीलिए वे वहां एडमिशन लेते हैं. लेकिन राज्य सरकार हर स्कूल में सुविधाएं बेहतर करने की कोशिश कर रही है.

बारां जिले में हुई थी खुली जनसुनवाई

यह वीडियो 6 जून का है, जब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बारां नगर परिषद सभागार में खुली जनसुनवाई करने पहुंचे थे. इससे पहले उन्होंने वन्दे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान कार्यक्रम में प्रभारी मन्त्री ओटाराम देवासी के साथ भाग लिया था. जनसुनवाई के बाद शिक्षा मंत्री ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, ‘आशीर्वाद, सम्मान, समाधान. आज बारां जिला परिषद सभागार में आयोजित खुली जनसुनवाई कार्यक्रम में पधारे देवतुल्य नागरिकों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. ‘नए भारत के नए राजस्थान’ में सुशासन को समर्पित हमारी सरकार जन-जन के कल्याण व उत्थान हेतु वचनबद्ध है.’

Related posts

शेखावाटी अंचल से होगा ओवैसी का चुनावी शंखनाद , 50 विधानसभा सीटो के अल्पसंख्यक मतदाताओं की टटोलेंगे नब्ज जयपुर।

Report Times

पारे का टॉर्चर:दिन का 47.7 डिग्री व रात का पारा 28.3 डिग्री पहुंचा

Report Times

चीन-पाकिस्तान की खैर नहीं… ISRO अगले 5 साल में लॉन्च करेगा 50 जासूसी सैटेलाइट

Report Times

Leave a Comment