Report Times
Otherक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : पीएचईडी का अधिशासी अधिकारी आया था ट्रेन के आगे

चिड़ावा। संजय दाधीच
शहर के पास अडूका रेलवे फाटक पर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की शिनाख्त बुधवार को हो गई। शव की शिनाख्त जलदाय विभाग चूरू के अधिशाषी अभियंता मनोहरलाल पुत्र फूलचंद जाट निवासी वार्ड नं 10 चौधरी काॅलोनी, चिड़ावा के रूप में हुई है। मृतक 58 साल का था और शुरुआती जानकारी के अनुसार वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि कल देर शाम को मनोहरलाल ने लोहारू-सीकर पैसेंजर ट्रेन के आगे आकर आत्म हत्या कर ली थी। शव ट्रेन के साथ काफी दूर तक घसीटता चला गया। ऐसे में शरीर के टुकड़े पटरियों पर काफी दूर तक फैल गए। पुलिस ने बड़ी मुशिकल से शव के टुकड़ों को जमा किया और पोस्टमार्टम के लिए चिड़ावा के सीएचसी में रखवाया था।

Related posts

पत्नी की बीमारी में हुआ लाखों का कर्ज, घर-गाड़ी तक बेची; बीकानेर में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, 3 की मौत

Report Times

उद्धव ने इस्तीफा देते वक्त MVA के सहयोगियों को बताया तक नहीं, पवार के बयान से फिर विपक्ष हैरान

Report Times

जहां माता पिता की सेवा होती है, वहां ईश्वर का वास होता है : संत नारायण भारती महाराज संत नारायण भारती महाराज का चिड़ावा में हुआ भव्य स्वागत

Report Times

Leave a Comment