Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशहैल्थ

दिल का दौरा पड़ने पर क्या करें? जाने

हर वर्ष दिल का दौरा पड़ने से कई लोगों की मृत्यु हो जाती ह. दिल बहुत नाजुक होता है और बड़ी बातों को लेकर घबरा जाता है. ऐसे में कई लोगों लोगों को दिल का दौरा पड़ जाता है. अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल का दौरा पड़ने पर क्या करना चाहिए.

दिल का दौरा पड़ने पर क्या करें- डॉ. हामदुले ने बताया कि हार्ट अटैक के बाद एक घंटे या 90 मिनट के बाद दिल की मांसपेशियां मरने लगती हैं, क्योंकि इससे रक्त मिलना बंद हो जाता है और 6 घंटे के बाद दिल के विभिन्न हिस्से गंभीर रूप से, अपरिवर्तनीय रूप से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं और अधिकतर समय रोगियों को दूसरा मौका नहीं मिलता. ऐसे में हार्ट अटैक के बाद के पहले घंटे को गोल्डन आवर भी कहा जाता है.

इस वजह से हार्ट अटैक के पहले घंटे के अंरेट कैथ प्रयोगशाला की सुविधा वाले सबसे पास के हॉस्पिटल में पहुंचना जरूरी साबित हो सकता है, इससे चिकित्सकों को हार्ट अटैक की पुष्टि करने और रोगी को PAMI के लिए ले जाने के लिए स्कैन और परीक्षण करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा. आप सभी को बता दें कि इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट तब रक्त प्रवाह को बहाल करने के लिए प्राथमिक एंजियोप्लास्टी कर सकते हैं. वहीं एक अन्य चिकित्सक का कहना है दिल का दौरा पड़ने पर किसी भी जाहीरि को तुरन्त First Aid देने से हम उसकी जान की रक्षा कर सकते हैं.

इस दौरान सबसे अहम बात ये है कि एकदम घबराएं नहीं और रोगी़ को आरामदायक अवस्था में बैठाएं, मरीज़ को घेरकर न खड़ें हों जिससे उसको सांस लेने में तकलीफ न हो, रोगी़ के कपड़ों को ढीला करें. वहीं यदि आप घर में हैं, तो खिड़कियों को खोलें जिससे वेंटिलेशन हो सके. रोगी़ को जल्द से जल्द एस्प्रिन टैबलेट और नाइट्रोग्लिसरीन टैबलेट दें और साथ ही रोगी़ से भी पूछले की दिल के रेट्द के लिए और कोई दवा यदि वो लेता हो तो वो भी साथ में दे सकते हैं. वहीं यदि एम्बुलेंस आने में बहुत देर है, तो इंतज़ार न करें और जल्द से जल्द हॉस्पिटल की इमरजेंसी में ले जाएं.

Related posts

मल्लिकार्जुन खड़गे कैसे G-3 और G-23 में बनाएंगे बैलेंस, चुनाव जीते पर अब है परीक्षा

Report Times

मोदी सरकार ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, पीवी नरसिम्हा राव का भी लिया नाम; जानें क्या है वजह

Report Times

भगतों का मोहल्ला में तीन माह से कुआं खराब, 500 घरों में पेयजल संकट, लोगों ने जलदाय अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

Report Times

Leave a Comment