Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशफ़ोटो गैलरीसिनेमा

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड को परिवार से मिलवाया, शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपने नए-नए अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. आप सभी जानते ही होंगे कुछ समय से वह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. जी दरअसल इन दिनों ऋतिक की तसवीरें सबा आजाद (Saba Azad) के साथ वायरल हो रही है और इसी के चलते दोनों की डेटिंग की समाचारों ने जोर पकड़ा था. ऐसे में फैंस कयास लगाने लगे हैं कि वो रिलेशनशिप में है. हालांकि इस पर दोनों ने चुप्पी बनाए रखी है और अब तक दोनों में से किसी ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है. हालाँकि इस बीच अभिनेता के लेटेस्ट पोस्ट ने बहुत कुछ बता दिया है. जी दरअसल ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर पूरे परिवार के साथ फोटो शेयर की.

आप देख सकते हैं इस तसवीर में सबा आजाद भी दिख रही है. वहीं इस फोटो में ऋतिक का माता-पिता राकेश और पिंकी रोशन, दोनों बेटे और उनके परिवार के अन्य मेम्बर पोज देते नजर आ रहे है. अब इस समय यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है. आप देख सकते हैं राजेश रोशन ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘खुशियां हमेशा आसपास ही है...खास करके रविवार को...खास करके लंच टाइम पर.‘ इस फोटो को देखकर तो ऐसा लग रहा है सबने साउथ भारतीय फूड का लुत्फ उठाया. वहीं दूसरी तरफ इस फोटो पर ऋतिक रोशन ने कमेंट में लिखा, ”हाहाहा हकीकत है चाचा !! और आप सबसे मज़ेदार है.” वहीं दूसरी तरफ सबा आजाद ने भी कमेंट में लिखा, ‘बेस्टेस्ट संडे.

अब इस पोस्ट पर यूजर्स उनके कमेंट को लाइक कर रहे है और पूछ रहे हैं कि आखिर माजरा क्या है? आप सभी को बता दें कि कुछ समय पहले ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने सबा आजाद को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था. जी दरअसल सुजैन ने अपने इंस्टा पोस्ट पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें सबा गाती हुई दिखाई दी और सुजैन ने उनकी प्रशंसा भी की थी.

Related posts

किसानों की फसल का मुआवजा देने की मांग : भाजपा ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

Report Times

10वीं का रिजल्ट घोषित, 90.49% हुए पास, यहां सबसे पहले करें चेक

Report Times

कोरोना की चौथी लहर का अलर्ट!:IIT कानपुर की स्टडी- जून में आ सकती है नई लहर; चीन में लॉकडाउन और इजराइल में नए वैरिएंट से बढ़ी चिंता

Report Times

Leave a Comment