Report Times
Otherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

मशहूर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ के लीड एक्टर सिजेन खान ने किया शादी का फैसला

छोटे पर्दे का प्रसिद्ध सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ के (Kasautii Zindagi Ki) लीड अभिनेता सिजेन खान (Cezanne Khan) इन दिनों अपने अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. जी दरअसल सिजेन खान (Cezanne Khan) ऐसे अभिनेता हैं जो काफी समय से पर्दे पर नजर नहीं आ रहे हैं. वहीं अब हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार वो शादी करने जा रहे हैं. जी हाँ, सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार, सिजेन ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की और खुलासा किया कि वो किसके साथ शादी करेंगे.

एक प्रसिद्ध वेबसाइट से वार्ता में सिजेन खान ने बताया कि, वो करीब 3 वर्ष से अफशीन को डेट कर रहे है और अब उन्होंने उसके साथ जिंदगी भर का साथ निभाने का फैसला किया हैं. सिर्फ यही नहीं बल्कि सिजेन ने यह भी बताया कि वो उसे काफी पसंद करते हैं और दोनों एक-दूसरे को बखूबी समझते है और हर कठिनाई में एक दूसरे का साथ निभाते है. इसी के चलते उन्होंने शादी करने का फैसला किया हैं. आप सभी को बता दें कि अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि, हम पहले ही शादी के बंधन में बंध जाते लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से हमारी शादी में देरी हुई. आशा हैं कि, हम इस वर्ष शादी कर लेंगे जिसकी तैयारी हमने शुरू कर दी हैं.

आप सभी को बता दें, सिजेन (Cezanne Khan) और अफशीन (Afsheen) की मुलाकात एक फ्रेंड के जरिए हुई जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और फिर धीरे-धीरे इनकी प्रेम बोलानी शुरू हो गई. वैसे सिजेन खान (Cezanne Khan) के कार्य के बारे में बात करें तो, वो जल्द ही ‘अपनापन: बदलते रिश्तों का बंधन’ में नजर आएंगे.

Related posts

RBSE कल जारी करेगा 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट:ढाई लाख स्टूडेन्ट्स का खत्म होगा इंतजार, एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री करेंगे जारी

Report Times

हिंदू दोस्त हारा चुनाव तो अपनी सीट से दे दिया इस्तीफा, फिर मुस्लिम बाहुल सीट से जितवाया उपचुनाव

Report Times

अडानी के खिलाफ प्रदर्शन, ‘आप’ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा, बोले- गहलोत को क्यों दर्द हुआ?

Report Times

Leave a Comment