Report Times
Otherचंडीगढ़टॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशपंजाबराजनीतिलाइवस्पेशल

रिपोर्ट टाइम्स का एक्सलूसिव एग्जिट पोल, 4 जगह भाजपा

रिपोर्ट टाइम्स डेस्क

पांच राज्यों उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में मतदान हो चुका है और अब परिणाम मशीनों में कैद है। लेकिन एक विश्लेषण के साथ हम पेश कर रहे हैं एक्सलूसिव एग्जिट पोल। जिसमें तस्वीर पंजाब को छोड़कर अन्य चार राज्यों में बड़ी स्पष्ट सी है।

उत्तरप्रदेश :-

उत्तरप्रदेश में भाजपा फिर से सत्ता में आती नजर आ रही है। हालांकि सपा की सीटों में भी अच्छा इजाफा होने जा रहा है। ऐसे में योगी सरकार को विपक्ष मजबूत मिलने की संभावना है।

उत्तरप्रदेश
कुल सीट 403

भाजपा- 250 – 260
कांग्रेस- 10 -15
सपा- 120-130
बसपा- 10-15
निर्दलीय- 13-18

गोवा:-

गोवा में भी भाजपा की सत्ता में वापसी होने जा रही है। यहां कांग्रेस विपक्ष में मजबूत रहेगी। आप व टीएमसी यहां कमजोर ही रहेगी।

गोवा
कुल सीट – 40

भाजपा- 18 – 22
कांग्रेस- 14 – 18
आप- 2 – 3
टीएमसी+ 3 – 5
अन्य- 3 – 5

उत्तराखंड:-

उत्तराखंड में भी भाजपा फिर से सत्ता में बहुमत के साथ वापसी करती नजर आ रही है। कांग्रेस विपक्ष में मजबूत रहने की संभावना दिख रही है । इसके अलावा 1 या 2 निर्दलीय जीतकर आने की सम्भवना है।

उत्तराखंड
कुल सीट – 70

भाजपा- 40 – 45
कांग्रेस- 25 – 30
बसपा- 2 – 3
अन्य- 3 – 4

मणिपुर :-

मणिपुर में भी भाजपा की वापसी तय मानी जा रही है। कांग्रेस यहां कमजोर प्रदर्शन के साथ सत्ता से दूर ही रहने का अनुमान है। वहीं एनपीपी और एपीएफ का काफी कमजोर प्रदर्शन रहेगा।

मणिपुर
कुल सीट – 60

भाजपा – 24 – 26
कांग्रेस – 18 – 20
एनपीपी- 6 – 8
एपीएफ – 4 – 6
अन्य – 8 – 10

पंजाब :-

बात पंजाब की करें तो यहां काफी करीबी टक्कर का मुकाबला रहने वाला है। यहां किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता नजर आ रहा है। आदमी पार्टी यानी आप का प्रदर्शन काफी शानदार रहने का अनुमान है। हालांकि सत्ता में आना तय नहीं है। यहां अकाली दल का काफी चौंकाने वाला प्रदर्शन देखने को मिलेगा जो उसे भाजपा नीत गठबंधन के मेलजोल कर सत्ता तक पहुंचाने में काफी है। लेकिन अगर कांग्रेस आप पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने पर सहमत हो जाए तो फिर आप ही सरकार बनाएंगे। ऐसे में अभी यहां का परिणाम उलझा हुआ रहने की सम्भावना है।

पंजाब
कुल सीट- 117

भाजपा – 10 – 15
कांग्रेस – 25 – 30
अकाली दल – 35 – 45
आप – 40 – 45
अन्य – 5 – 10

नोट :- एग्जिट पोल में केवल अनुमानित आंकड़े दर्शाए गए हैं। सही परिणाम पर ही विश्वास करें। -रिपोर्ट टाइम्स

Related posts

‘पहले से थी प्लानिंग’, बरेली में कांवड़ियों पर पथराव, कई घायल, तनावपूर्ण माहौल

Report Times

दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम में फिर लौटा वर्क फ्रॉम होम, G20 को लेकर फैसला

Report Times

सघन पौधारोपण : चिड़ावा जनकल्याण सेवा संस्थान के संयोजन में हुआ आयोजन, बावलिया बाबा की तपोस्थली भगिनिया जोहड़ में विद्यार्थियों ने वृक्ष मित्र अभियान के तहत लगाए हजारों पौधे

Report Times

Leave a Comment