Report Times
Otherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबिहार

गर्लफ्रेंड की हत्या कर बॉयफ्रेंड ने होटल में की आत्महत्या

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाने के इमलीचट्टी स्थित एक होटल में आत्महत्या मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है। आत्महत्या करने वाला सागर अरुण नाइक बीते 27 फरवरी को मुंबई के वाशी स्थित एक होटल में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर वहां से भागा था। वह मैकेनिकल इंजीनियर था जो खुद को इंटीरियर डिजाइनर बताकर होटल में कमरा लिया था। मुंबई पुलिस उसको खोज रही थी। वह तनाव में था।

गर्लफ्रेंड की हत्या के ठीक सात दिन बाद रविवार को खुद भी होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में यह जानकारी मिली है। इसको लेकर ब्रह्मपुरा पुलिस मुंबई पुलिस से भी संपर्क में है। इधर, थानेदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि छानबीन की जा रही है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। उनका बयान भी दर्ज किया जाएगा। देर रात तक उनलोगों के मुजफ्फरपुर पहुंचने की संभावना है।

पुलिस सूत्रों की माने तो सागर और श्याली नाम की लड़की सात साल से संपर्क में थे। दोनों वाशी स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक साथ पढ़ते थे। श्याली कंप्यूटर में इंजीनियरिंग की थी। दोनों शादी करना चाहते थे। सात साल से डेट भी कर रहे थे। मुंबई पुलिस के अनुसार दोनों एक होटल में बराबर नाइट स्टे करते थे। लेकिन, 27 फरवरी 2020 को उसी होटल के कमरे में श्याली की हत्या हो गई। दोनों के बीच में क्या हुआ। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सागर के फरार होने से यह राज राज ही बनकर रह गया। मामले में सागर पर हत्या की एफआईआर दर्ज हुई थी। अबतक इस गुत्थी को सुलझाने पुलिस यहां आ सकती है।

Related posts

मां के टूटे पैर का इलाज कराने के लिए नहीं थे पैसे, किडनी बेचने अस्पताल पहुंचा बच्चा; डॉक्टर भी हैरान

Report Times

पिलानी : युवाओं ने उत्साह से किया रक्तदान

Report Times

जयपुर सांसद को करना पड़ा महापौर का इंतजार.

Report Times

Leave a Comment