Report Times
Otherज्यश्रीश्यामटॉप न्यूज़ताजा खबरेंभोपालमध्यप्रदेशहादसा

मध्य प्रदेश में कुत्तों का आतंक

मध्य प्रदेश में कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है. एमपी के धार जिले से 12 किमी दूर तिरला के पास बयडीपूरा के सडीयामउ में घर के बाहर खेल रही 6 वर्ष की मासूम बच्ची को कुत्तों के झुंड ने धावा बोल दिया. कुत्तों के काटने से बच्ची गंभीर रूप से घायल है.

दरअसल घटना के दौरान बच्ची के माता पिता श्रमिकी करने गए थे. और बच्ची के दादा-दादी पड़ोसी के साथ लेकर हॉस्पिटल पहुंचे. बच्ची के दादा ने ही बच्ची को सबसे पहले देखा. दादा ने पड़ोसियों को कहा कि बच्ची पर तीन कुत्तों के झुंड ने हमला किया है.

 

वहीं दादा दादी के रोने की आवाज सुनकर ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बच्ची को तकरीबन 12 किलोमीटर दूर बाइक से धार के भोज जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे. बच्ची का प्राथमिक इलाज कर उसे धार के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

पड़ोस में रहने वाले बहादुर सिंह ने कहा कि बच्ची के सिर, गर्दन और पीठ को कुत्तों ने नोच लिया है. डॉ राजेंद्र वर्मा ने कहा कि बच्ची रवीना का प्राथमिक इलाज कर दिया गया है. उसे गंभीर चोट के निशान एवं बच्ची की स्थिति गंभीर है.

 

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि धार जिले में आवारा कुत्ते के काटने से पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी है. जिला प्रशासन के द्वारा गांव गांव में कुत्तों को पकड़ने का अभियान भी चलाया गया था, किंतु कुत्ते के छोटे बच्चों को काटने नोचने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है.

Related posts

सूरजगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार: मालिक के घर से 15 लाख के आभूषण चोरी का मामला

Report Times

मुम्बई : भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी, 10 लोगों की मौत

Report Times

40 नंबर लाने पर स्टूडेंट पास, मास्टरजी फेल ! शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया क्या नया फार्मूला?

Report Times

Leave a Comment