Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबिहारमौैसम

अगले 6 दिनों में बिहार में प्रचंड गर्मी

अगले 6 दिनों में बिहार में प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़त हो सकती है। मौजूदा समय में राज्य का अधिकतम तापमान 31 डिग्री है। जल्द इसके 36 डिग्री के पार होने का अनुमान है। मौसम शुष्क रहने और आसमान के साफ होने से गर्मी का प्रभाव काफी अधिक दिखाई पड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने गर्मी के प्रभाव को लेकर अलर्ट जारी किया।

मौसम विभाग का कहना है कि पूरे राज्य में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। बिहार में 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली रही हवाएं सतह से 1.5 किमी ऊपर तक प्रभावी हैं। इसके प्रभाव से मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। इससे आसमान भी पूरी तरह से साफ होगा, जिससे गर्मी का प्रभाव काफी अधिक देखने को मिलेगा।

33 के पार पहुंचा अधिकतम तापमान

बिहार में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर कम हो रहा है। 24 घंटे के दौरान राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री गया में रिकॉर्ड किया गया, जबकि बिहार का औसत न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान अररिया में 33.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि इससे दिन प्रतिदिन गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा। जिस तरह से मौसम में परिवर्तन हो रहा है, इससे अनुमान है कि आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान की रफ्तार काफी बढ़ जाएगी

Related posts

आदिवासी-यादव और ब्राह्मण को सीएम बनाकर BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए कैसे साधा समीकरण?

Report Times

किशोरपुरा के सरकारी स्कूल में वार्षिकोत्सव और प्रतिभाओं का सम्मान

Report Times

श्याम बाबा के जयकारो के साथ रवाना हुई 30 वीं निशान पदयात्रा

Report Times

Leave a Comment