Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशभोपालमध्यप्रदेश

हल्की बारिश के कारण मध्यप्रदेश में दो दिन से गर्मी से कुछ राहत है। बीते 24 घंटों के दौरान दिन के बाद रात का पारा भी नीचे उतर गया है। दिन में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद रात का पारा 5 डिग्री तक नीचे आ गया। भोपाल और इंदौर में पारा 2 डिग्री से ज्यादा गिरा है। जबलपुर, सागर और रीवा संभाग में गुरुवार तक हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Advertisement

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 48 घंटे बाद शुक्रवार से प्रदेश भर में पारा ऊपर चढ़ना शुरू हो जाएगा। रात को यह 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात को हल्की ठंडक रहेगी, लेकिन 15 मार्च से प्रदेश भर में गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। दिन में पारा चढ़ने के साथ ही रात को भी यह ऊपर जाने लगेगा।

Advertisement

इस कारण बारिश हो रही

Advertisement

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आने वाली हवाएं) ईरान के आसपास एक ट्रफ के रूप में है। वहीं, पूर्वी बांग्लादेश, उत्तरी गुजरात और केरल तट के पास चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। केरल तट के पास सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर पश्चिमी भारतीय तट के समांतर ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसी कारण बारिश का सिस्टम बना हुआ है। आज से इंदौर और भोपाल समेत अधिकांश इलाकों से बादल छट जाएंगे। जबलपुर, सागर और रीवा संभागों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Advertisement

यहां बारिश और ओला

Advertisement

बीते 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की से माध्यम बारिश हुई। नीमच में एक इंच, बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, गुना, श्योपुर कलां और बैतूल में पानी गिरा। पूर्वी मध्यप्रदेश के नीचम और मंदौसर में कहीं-कहीं ओला भी गिरे।

Advertisement

रात का पारा 5 डिग्री तक नीचे आया

Advertisement

हल्की बारिश के कारण प्रदेश भर में मंगलवार को दिन का पारा कुछ इलाकों में 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। बैतूल, खंडवा, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, धार, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, उज्जैन, दमोह, मंडला, सागर और उमरिया में दिन का पारा नीचे आ गया था। रात को भी पारा कहीं-कहीं काफी नीचे आ गया। भोपाल, बैतूल, धार, होशंगाबाद, इंदौर, खंडवा, रायसेन, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन और सागर में 1 डिग्री से 5 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़का।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजस्थान में वोटिंग के बीच फतेहपुर शेखावटी में बवाल, पत्थरबाजी के बाद दो गुटों में तनाव

Report Times

भीषण गर्मी के बीच आज कई राज्यों में बारिश की संभावना, उत्तर भारत के इन राज्यों में गर्मी छुड़ाएगी पसीना

Report Times

JEE Main 2024 Paper 2 Result घोषित, यहां सबसे पहले चेक करें स्कोरकार्ड

Report Times

Leave a Comment