Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानलाइफ स्टाइल

चिड़ावा : नृत्य करते कलाकारों के संग झूम उठे दर्शक

चिड़ावा । संजय दाधीच

फाल्गुनी गीतों की बयार के मध्य चंग की थाप और सुरीले संगीत पर राजस्थानी गीतों की प्रस्तुति और उस पर नृत्य करते कलाकारों के संग झूम उठे दर्शक भी…ये नजारा था चिड़ावा शहर की विद्यानिकेतन स्कूल के खेल मैदान में आयोजित श्री श्याम फागोत्सव समिति के 5वें फागोत्सव के दूसरे दिन का।

कार्यक्रम में संजय बिरख और उनकी टीम ने बड़े सुरीले अंदाज में एक से बढ़कर एक धमाल और राजस्थानी गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। वंश मोर, वंश मोर की गूंज के बीच दर्शक भी झूमने लगे और साथ गाने लगे। इसके बाद बॉलीवुड गायिका सारिका सिंह ने केसरिया बालम आवो नी से शुरुआत की। इसके बाद राजस्थानी और बॉलीवुड गीतों के मध्य परवान चढ़े कार्यक्रम में देर रात तक दर्शक जमे रहे। हजारों की भीड़ कार्यक्रम में पूरी फाल्गुनी रंगत में नजर आई। कार्यक्रम में बतौर अतिथि शिरकत कर रहे डीएसपी सुरेश शर्मा, सीआई अनिल चौधरी, भाजपा नेता राजेश दहिया, अजीत गढ़वाल आदि का फागोत्सव समिति अध्यक्ष अनुज भगेरिया और समिति पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वागत व अभिनन्दन किया। इस मौके पर राहुल सुल्तानिया, नरेंद्र गिरधर, सन्दीप बिंवाल, आशीष अग्रवाल, रमेश मालसरिया, विपिन झाझड़िया, प्रमोद चौधरी, एडवोकेट लोकेश शर्मा, नवीन सोनी, अंकुर मोदी, प्रशांत अग्रवाल, विष्णु चौधरी, राकेश सर्राफ सहित आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या दर्शक मौजूद रहे।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला समाज का स्नेह मिलन का दीपावली स्नेह मिलन

Report Times

दलित कोचिंग स्टूडेंट से गैंगरेप का मुख्य आरोपी दिनेश विश्नोई गिरफ्तार:रोडवेज बस में पहुंचा था सीकर, पुलिसवालों से भी थी आरोपी की अच्छी खासी दोस्ती

Report Times

कुल्लू मनाली का ट्रिप 7 दोस्तों को पड़ा भारी, बादल फटा और पानी में बह गये

Report Times

Leave a Comment