Report Times
Otherउतराखंडउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशप्रदेश

हेमा मालिनी ने PM मोदी से मुलाकात कर मथुरा के 3 मंदिरों का भी कायाकल्प करने को कहा

reporttimes

उत्तर प्रदेश के मथुरा की सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मथुरा के 3 मंदिरों का विकास काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह ही करने और उनका बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने का आग्रह किया. हेमा मालिनी ने संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मैंने इस संबंध में एक पत्र भी उन्हें सौंपा है कि वह मथुरा जनपद में स्थित गोवर्धन के दान घाटी मंदिर, बरसाना के श्रीजी मंदिर एवं वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर का भी वैसा ही विकास कराएं जिस प्रकार से वाराणसी के काशी-विश्वनाथ मंदिर में कराया गया है.

हेमा मालिनी ने वाराणसी कॉरिडोर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से मंदिरों में इसी तरह की व्यवस्था करने का अनुरोध किया, क्योंकि मौजूदा व्यवस्था में बेहतर व्यवस्था करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि तीनों मंदिरों के विकास में केंद्र सरकार पूरा सहयोग देगी।

Related posts

मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण 

Report Times

घोसी: दारा सिंह के साथ हो गया खेल? नहीं मिली विधायकी तो मुश्किल होगी मंत्री पद की राह

Report Times

टीम इंडिया की विक्ट्री परेड, विराट-रोहित ने एक साथ लहराई ट्रॉफी, ब्ल्यू बस में सवार टीम इंडिया के स्वागत में खड़े हुए 3 लाख से ज्यादा फैंस

Report Times

Leave a Comment