Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीति

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राज्यसभा में हंगामा, पीएम मोदी ने की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक

संसद के बजट सत्र (Budget Session 2022) के दूसरे चरण का आज पांचवां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा जारी हे। कांग्रेस सासंद शक्ति सिंह गोहिल ने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है। कांग्रेस सांसद ने इसी साल तीन फरवरी को पाकिस्तान के कारावास में हुई भारतीय मछुआरे की मौत के बाद उसके शव को वापस लाने के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है।

संसद में गूंजेगा महंगाई का मुद्दा

राज्यसभा में आज केरोसिन और एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर चर्चा संभव है। दरअसल, टीएमसी की सांसद डोला सेन ने राज्यसभा में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए निलंबन नोटिस दिया है। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने भी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में अचानक बढ़ोतरी के बारे में चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

Related posts

राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

Report Times

शिवालयों में रुद्र का गुणगान : रुद्राष्टाध्यायी संग अभिषेक

Report Times

9 बार कांग्रेस और 2 बार BJP ने इस सीट से दर्ज की है जीत, इस बार किसका होगा नंबर?

Report Times

Leave a Comment