Report Times
Otherउत्तर प्रदेशजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानहैल्थ

कल से सुबह जल्दी शुरू होगी ओपीडी सर्विस:सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक देखेंगे डॉक्टर्स; छुट्‌टी वाले दिन केवल 2 घंटे रहेगा समय

राज्य में एक अप्रैल से कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें सरकारी हॉस्पिटल में ओपीडी का समय भी शामिल है। जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल समेत तमाम सरकारी हॉस्पिटल और डिस्पेंसरी में एक अप्रैल से ओपीडी सुबह 9 के बजाय 8 बजे शुरू हो जाएगी। वहीं दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर मरीजों को देखेंगे। इसके अलावा सरकारी छुट्‌टी वाले दिन केवल 2 घंटे की ही ओपीडी रहेगी।

एसएमएस हॉस्पिटल प्रशासन से जारी रिपोर्ट के मुताबिक एक अप्रैल से 30 सितंबर तक ओपीडी का समय सुबह 8 से 2 बजे तक रहेगा। फिलहाल ओपीडी का समय सुबह 9 से 3 बजे तक है। वहीं रविवार और सरकारी अवकाश के दिन ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक का रहेगा। एसएमएस धन्वन्तरी, जेके लोन, सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय, गणगौरी हॉस्पिटल, जयपुरिया समेत तमाम हॉस्पिटल में मरीजों को ओपीडी की पर्चियां सुबह 8 बजे से पहले मिलनी शुरू हो जाएगी।

डिस्पेंसरी में भी समय बदला
एसएमएस समेत बड़े हॉस्पिटल के अलावा जयपुर में अलग-अलग जगह खुली डिस्पेंसरी में भी समय में बदलाव होगा। यहां भी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को देखा जाएगा। कोविड के बाद से डिस्पेंसरी में मरीजों को केवल एक ही शिफ्ट में देखने की व्यवस्था लागू कर दी थी। कोविड से पहले दो शिफ्ट में डॉक्टर बैठते थे।

Related posts

Sonam Kapoor first pregnancy: सोनम कपूर जल्द बनने वाली हैं मां, बेबी बम्प के साथ शेयर की ये खास तस्वीर

Report Times

राजस्थान में कांग्रेस ने जारी की 5वीं लिस्ट, अब तक 156 उम्मीदवार तय

Report Times

शुक्रवार के दिन इन 5 राशि वालों के धन लाभ के हैं योग… पढ़ें राशिफल

Report Times

Leave a Comment