Report Times
Otherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधौलपुरराजस्थानहादसा

बच्चों के विवाद में 2 पक्षों में मारपीट, 1 घायल: एक दूसरे पर लाठी-सरियों से किया हमला, दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया केस

reporttimes

धौलपुर के निहालगंज थाना इलाके में देर रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया।मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

निहालगंज थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी महेंद्र चौधरी ने बताया कि नाना साहब के बाग में दो पक्षों के झगड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को जमील पुत्र नत्थे खान गंभीर रूप से घायल मिला। जिस पर पुलिस ने उसे अस्पताल भर्ती करा दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिस पर दोनों ही पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल जमील ने बताया कि उसके बेटे जमीर का पड़ोस में रहने वाले पिंकी, गुड्डू से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद आरोपी पिंकी 4 से 5 लोगों के साथ उसके घर पर आ गया। उन्होंने बेटे के घर पर ना होने पर उसे घर से बाहर निकाल कर लाठी और सरियों से मारपीट कर दी। वहीं दूसरे पक्ष ने उधारी के पैसों को लेकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराए गए केस में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

चिड़ावा के विश्वकर्मा मंदिर में हुई चोरी : भगवान के दानपात्र को उठा ले गए चोर, मंदिर के पीछे नोहरे में मिली दानपेटी

Report Times

पर्यावरण संरक्षण में रहा गोपाल जी का विशेष योगदान :  जयंती पर सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरण प्रेमी गोपाल ढस्सा को दी श्रद्धांजलि

Report Times

नारी शक्ति ने बढ़ाया देश का मान…पर उसे क्यों है इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट की दरकार?

Report Times

Leave a Comment