Report Times
CHIRAWAlatestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

शहर के व्यापारियों को जगन्नाथ रथ यात्रा का दिया जा रहा निमंत्रण

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

शहर में 20 वर्ष से लगातार प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा इस बार भी 24 दिसंबर यानी कल भव्य रूप से निकाली जाएगी। यात्रा का प्रचार प्रसार होर्डिंग लगाकर और अनाउंसमेंट के जरिए हो रहा है। इधर यात्रा को लेकर शहर के व्यापारियों को भी निमंत्रण दिया जा रहा है।

शहर के व्यापारियों को निमंत्रण देने के दौरान
सोमवार शाम को आयोजन समिति से जुड़े आयोजक खींवसिका परिवार के विनय केडिया, प्रेम केडिया, नरेश, झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, सत्यनारायण चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघ चालक संदीप शर्मा, विहिप प्रखंड अध्यक्ष रमेश स्वामी, सुनील सिद्धड़, राजकुमार, समिति अध्यक्ष मनोहरलाल जांगिड़, सत्येंद्र कौशिक, मधुवन आश्रम के पूज्य महाराज प्रेमानंद दास , राकेश शर्मा सूरजगढ़, कुलदीप भगेरिया आदि ने बाजार में संकीर्तन के साथ लोगों को महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन पर श्रद्धालु झूमते हुए भी नजर आए।

आयोजन को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, विवेकानंद मित्र परिषद सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी टोलियों के रूप में घर घर पहुंच रहे हैं। शहर में संघ की बनाई गई छह बस्तियों में कार्यकर्ता घरों में पीले चावल और यात्रा के कार्यक्रम का पत्रक दे कर लोगों को रथ यात्रा में आने का विधिवत निमंत्रण दिया।

Related posts

जोधपुर में वकील की हत्या पर रोष, कांग्रेस MLA ने गहलोत को याद दिलाया घोषणा पत्र

Report Times

राजस्थान की सिवाना सीट पर 25 सालों से हार रही कांग्रेस, इस बार बिगड़ेगा BJP का भी खेल!

Report Times

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

Report Times

Leave a Comment