Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

रमजान का पहला जुमा: रमजान के पहले जुमे को मस्जिद में 2 साल बाद सामूहिक नमाज, कोरोना में थी रोक

reporttimes

काेराेना काल में लगी पाबंदियाें के खत्म हाेने के बाद दाे साल बाद रमजान के पहले जुमे में लाेगाें ने उत्साह के साथ सामूहिक नमाज अदा की। काेराेना महामारी के दाैरान पिछले दाे साल से रमजान में लाेग सामूहिक रूप से एकत्रित हाेकर जुमे की नमाज अदा नहीं कर रहे थे। इस बाद काेराेना लहर के खत्म हाेने के बाद अब हालात जाने पर सरकार की ओर से पाबंदिया हटाने के बाद रमजान के पहले राेजे में बड़ी तादाद में लाेग जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचे। दाेपहर में अजान से पहले ही लाेग मस्जिदाें में पहुंचने लगे थे। नमाज से पहले तकरीर हुई।

जिसमें इमाम ने कहा कि राेजा इंसान पर इसलिए फर्ज करार दिया गया है ताकि लाेग परहेजगार बन सके। राेजे का बदला अल्लाह पाक खुद देंगे। इफ्तार के समय की गई राेजेदार की दुआ कबूल हाेती है। नमाज से पहले इमाम ने खुत्बा पढा। नमाज के बाद लाेगाें ने अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। शहर के जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, मुहम्मदी मस्जिद, कमरुद्दीन शाह दरगाह मस्जिद, बिलाल मस्जिद, आयशा मस्जिद, अबरार मस्जिद, नसीबन मस्जिद, हलीमा मस्जिद, अबू बकर मस्जिद, मरकज मस्जिद, चाेपदारान मस्जिद, इमाम अली शाह दरगाह मस्जिद समेत शहर की अनेक मस्जिदाें में जुमे की नमाज हुई।

Related posts

झुंझुनूं : संबंधित अधिकारी पानी लीकेजेज की शिकायत पर त्वरित करें कार्रवाई – जिला कलेक्टर

Report Times

प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर का ऑब्जर्वर राजपुरोहित ने किया निरीक्षण

Report Times

पीएम मोदी रात 8:00 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला संबोधन

Report Times

Leave a Comment