Report Times
Otherउत्तर प्रदेशक्राइमचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

दहेज प्रताड़ना: पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोपी पति सात वर्ष बाद गिरफ्तार

चिड़ावा।संजय दाधीच

पुलिस ने पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के सात साल पुराने मामले में स्टेंडिंग वारंटी आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव पदमपुरा निवासी सुरेश मेघवाल है। जिसके खिलाफ लांबा गोठड़ा निवासी उसके साले ईश्वर मेघवाल ने मुकदमा दर्ज करवाया था। रिपोर्ट के मुताबिक ईश्वर की छोटी बहन रोशनी की शादी वर्ष 1997 में आरोपी सुरेश के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही रोशनी को उसका पति, सास बसंती व ससुर सोनाराम प्रताड़ित करने लगे। जिसको लेकर मृतका ने दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कराया था।

जिसको लेकर हुई पंचायती के बाद फरवरी, 2015 में रोशनी अपने ससुराल लौट गई। दो माह बाद 11 अप्रेल को उसने तंग आकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर जान दे दी। सीआई अनिल चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया। जिसे कोर्ट ने स्टेंडिंग वारंटी घोषित कर दिया। गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने उसे मुखबिर की सूचना पर सोमवार दोपहर रामगढ़ शेखावाटी क्षेत्र के गांव तिहावली स्टेंड से गिरफ्तार कर लिया। वह इस इलाके में मजदूरी कर फरारी काट रहा था। जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आरोपी को पकड़ने वाली टीम में ये थे शामिल : सात वर्ष बाद आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए चिड़ावा थानाधिकारी की अगुवाई में टीम गठित की गई। जिसमें सुलताना चौकी प्रभारी राजेश जांगीड़, कांस्टेबल पवन व योगेश शामिल थे।

Related posts

53 जरूरतमंद बच्चों को होटल में खिलाया भोजन : सरला पाठशाला में दी जा रही इन बच्चों को निशुल्क शिक्षा, आवाम ग्रुप और भीम आर्मी की नेक पहल

Report Times

लम्पी बीमारी से ग्रस्त घायल गौवंशो के लिये युवा उद्यमी शशिकांत मिश्र ने नंदी उपचार शाला के लिये भेजी जयपुर से दवाइयां

Report Times

झारखंड के संथाल परगना की तेजी से बदलती डेमोग्राफी, बांग्लादेशी घुसपैठ महज संयोग या राजनीतिक प्रयोग?

Report Times

Leave a Comment