Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया: कोरोना काल में किए गए कार्य की सराहना की गई

reporttimes

अखिल राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ द्वारा लैब टेक्नीशियन दिवस पर शुक्रवार काे सीएमएचओ कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयाेजन किया गया। जिसमें जिले के लैब टेक्नीशियन शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीके अस्पताल पीएमओ डाॅ. वीडी बाजिया थे और अध्यक्षता डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. राजकुमार डांगी ने की।

कार्यक्रम में बाेलते हुए वक्ताओं ने कहा कि लैब टेक्नीशियन की जांच के बिना मरीजाें काे इलाज अधूरा हाेता है। लैब टेक्नीशियन जांच के जरिए इलाज की रूपरेखा तैयार करता हैं। ऐसे में लैब टेक्नीशियनाें काे खुद काे आधुनिक तकनीक के साथ अपग्रेड करना चाहिए। जिससे जांच की सही रिपाेर्ट मिल सके। पीएमओ डाॅ. बाजिया ने मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना में लैब टेक्नीशियन का महत्व बताया।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. राजकुमार डांगी ने कोरोना काल में लैब टेक्नीशियन के द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। बीडीके के पैथोलॉजिस्ट डॉ. राहुल सोनी ने अपग्रेड टेक्नोलॉजी की जानकारी दी। इस दाैरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र ढाका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला सचिव गोपाल प्रसाद, प्रदेश संयुक्त सचिव चंद्रमोहन अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। जयपुर संभाग प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने संचालन व अाभार जताया। इस दाैरान संरक्षक ओमप्रकाश यादव, रोहिताश्व, अशोक कुमार, राजवीर सिंह, विनोद कुमार, धर्मपाल बड़सीवाल, संदीप पूनिया, अजीत राव, राहुल गुर्जर, ऋषिका सैनी, नेहा बुडानिया माैजूद रहे।

Related posts

नवलगढ़ में युवक ने की आत्महत्या:दुष्कर्म में आराेपी था, भाई बोला-मुकदमा झूठा

Report Times

गाजियाबाद से मिनटों में पहुंचेंगे जेवर एयरपोर्ट, ग्रेटर नोएडा में भी दौड़ेगी नमो भारत मेट्रो

Report Times

जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश, प्लास्टिक फ्री पोस्टर का विमोचन

Report Times

Leave a Comment