Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़देशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

रमजान विशेष:रमजान उल मुबारक महीने के दूसरे जुमे की नमाज अदा कर मांगी दुआएं

reporttimes

रहमताें एवं बरकताें के रमजान उल मुबारक महीने के दूसरे जुमे की नमाज शुक्रवार काे लाेगाें ने उत्साह से अदा की। रोजेदारों ने सुबह उठकर सहरी अदा की और रोजा शुरू किया। दोपहर में कड़ी धूप और गर्मी के बावजूद नमाज अदा करने रोजेदार मस्जिदों में पहुंचे। जुमे की नमाज के प्रति लाेगाें में इस कदर उत्साह रहा कि लाेग अजान हाेने से पहले ही मस्जिदों में पहुंचने लगे थे।

कई जगह जगह कम पड़ने पर मस्जिद कर दूसरी मंजिल पर भी नमाज अदा की गई। नमाज से पहले तकरीर हुई। शहर के राेड नंबर स्थित दरगाह इमाम अली शाह मस्जिद के इमाम माैलाना सद्दाम ने कहा कि रमजान के महीने में नेकियां बढा दी जाती है। सामाजिक समानता के लिए जकात फर्ज करार दिया गया है।

अल्लाह रब्बुल इज्जत ने माहे रमजान में मुकद्दस कुरान को नाजिल कर मुसलमानों को जिंदगी जीने का तरीका बताया। नमाज से पहले खुत्बा पढा गया। नमाज के बाद सामूहिक दुआ हुई। जिसमें लाेगाें ने अमन चैन, खुशहाली की बारगाहे इलाही में हाथ उठाकर दुआ मांगी।

शहर की जामा मस्जिद, मक्का मस्जिद, अबू बकर मस्जिद, उमर मस्जिद, मुहम्मदी मस्जिद, बिलाल मस्जिद, मदीना मस्जिद, नगीना मस्जिद, नारसा मस्जिद, कलंदरी मस्जिद, नसीबन मस्जिद, आयशा मस्जिद, पीरजादगान मस्जिद, चाेपदारान मस्जिद, हलीमा मस्जिद समेत विभिन्न में विभिन्न मस्जिदाें में नमाज अदा की की गई। मस्जिदों में नमाज अदा की गई।

Related posts

अवैध गांजे के साथ एक गिरफ्तार 

Report Times

अब युवाओं की आवाज भी बुलंद करेंगे किसान, जलाया पीएम का पुतला

Report Times

राम के अस्तित्व पर उठाए जाते थे सवाल, हमने हीन भावना की बेड़ियां तोड़ीं, दीपोत्सव कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Report Times

Leave a Comment